‘किंग’ के बाद शाहरुख खान की नई प्लानिंग, क्या आएगी ‘जवान 2’?

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shahrukh khan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच खबर आ रही है कि ‘किंग’ के बाद शाहरुख अपनी सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

Shahrukh khan: बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले साल एक के बाद एक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद, अब किंग खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में जी-जान से जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. इस बीच उनके अगले प्रोजेक्ट जवान 2 को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

‘जवान 2’ को लेकर चर्चा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक के ‘किंग’ के बाद शाहरुख खान अपनी सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के दूसरे पार्ट यानी ‘जवान 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी लगभग तैयार है और मेकर्स इसे आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पक्की जानकारी या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

फिल्म ‘किंग’ की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह एक जबरदस्त एक्शन पैक फिल्म होगी. खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. इनके अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारों के होने की चर्चा है. हालांकि ‘जवान 2’ को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

यह भी पढ़ें: तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola