Dharmendra Health: खराब तबीयत के बीच अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, डॉक्टर ने बताई घर लाने की असली वजह, बोले- सनी और बॉबी की मां चाहती थीं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Nov 2025 7:49 PM
फ्रेम के बाएं में धर्मेंद्र और दाएं में प्रकाश कौर के साथ सनी देओल-बॉबी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Health: लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को हाल ही में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है. अब डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आखिर क्यों पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद धर्मेंद्र को घर लाया गया.
Dharmendra Health: भारतीय सिनेमा के लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. बीते कुछ समय से वे सांस लेने में दिक्कत और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. इसी कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, 12 नवंबर 2025 को अचानक परिवार ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाने का फैसला किया. अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में जारी है. इस बीच डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आखिर क्यों परिवार ने अचानक यह बड़ा फैसला लिया.
डॉक्टर ने बताई धर्मेंद्र को घर लाने की वजह
जब धर्मेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, तो फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के मन में यही सवाल था कि ऐसा क्यों हुआ. अब इसका जवाब देते हुए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा, “साफ तौर पर, किसी कारण से दोनों भाई और उनकी मां चाहती थीं कि धर्मेंद्र वहीं रहें, जहां वह वास्तव में बिलॉन्ग करते हैं. अपने घर पर, अपने परिवार के बीच. उन्होंने अपनी जिंदगी का अधिकांश समय वहीं बिताया है, इसलिए उन्हें घर लाया गया है.”
डॉ. समदानी ने आगे कहा, “मैं इस कठिन समय में देओल परिवार के साथ हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि धरम जी जल्द स्वस्थ हो जाएं.”
धर्मेंद्र की सेहत को लेकर हेमा मालिनी ने क्या कहा?
धर्मेंद्र की सेहत को लेकर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरा फिल्म जगत चिंतित है. इस बीच, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने हाल ही में सुभाष के. झा से बातचीत में कहा, “पिछले कुछ दिन हमारे लिए बेहद भावनात्मक और थकाने वाले रहे. धरमजी का स्वास्थ्य हमारे लिए बड़ी चिंता का विषय है. उनके बच्चों की नींद तक उड़ गई है. लेकिन हमें राहत है कि अब वह घर लौट आए हैं. उन्हें अपने प्रियजनों के बीच रहना चाहिए. बाकी सब ईश्वर के हाथ में है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










