Dharmendra Health Condition: वेंटिलेटर वाली खबरों के बीच अस्पताल पहुंची हेमा मालिनी, पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर दी अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Health Condition: धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर वेंटिलेटर वाली अफवाहों के बीच पत्नी हेमा मालिनी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची. यहां उन्होंने पति की सेहत पर अपडेट दिया और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की.
Dharmendra Health Condition: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. 89 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती खबरों में कहा गया कि वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है.
हालांकि, इन दावों को हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल की टीम ने पूरी तरह से गलत बताया है. साथ ही अब एक्टर से मिलने के लिए पत्नी हेमा मालिनी अस्पताल पहुंची हैं.
यहां देखें वीडियो-
धर्मेंद्र से मिलने पहुंची हेमा मालिनी ने दी हेल्थ अपडेट
ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर काले रंग की बीएमडब्ल्यू में स्पॉट होने के बाद हेमा मालिनी ने मीडिया से बात में कहा, “हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. घबराने वाली कोई बात नहीं है.”
सनी देओल की टीम ने भी अफवाहों पर विराम लगाया
सनी देओल की टीम ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, “हमेशा की तरह यह अफवाह है. सर की हालत में सुधार हो रहा है. वह निगरानी में हैं. कोई गंभीर चिंता नहीं है.” जिसका मतलब साफ है कि वेंटिलेटर वाली बातें बेबुनियाद हैं.
पहले भी अस्पताल में हो चुके हैं भर्ती
1 नवंबर के दिन धर्मेंद्र को सांस संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, इस साल की शुरुआत में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी भी हुई थी. उम्र के साथ स्वास्थ्य निगरानी अब उनके लिए एक नियमित प्रक्रिया बन गई है. इसके बावजूद, वे फिल्मों और सार्वजनिक जीवन में एक्टिव हैं. बहुत जल्द वह श्रीराम राघवन की निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखेंगे. वहीं, इस साल की शुरुआत में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










