Dhamaal 4: अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म चलनी चाहिए

बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर अजय देवगन फोटो- इंस्टाग्राम
Dhamaal 4: धमाल 4, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बार फिर स्टारकास्ट खजाना ढूढ़ने के लिए एक मिशन पर निकलेगी. इसी बीच ट्रेलर इवेंट के दौरान अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर को लेकर बात की.
Dhamaal 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ‘धमाल 4’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. बीते दिनों कॉमेडी ड्रामा का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसे फैंस ने पसंद किया. अब सिंघम स्टार ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर को लेकर बात की. साथ ही खुलासा किया कि इंडस्ट्री में इतने सालों के बावजूद, हर रिलीज से पहले उन्हें घबराहट होती है.
बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर क्या बोले अजय देवगन
धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बातचीत करते हुए अजय से पूछा गया कि क्या उन्हें अभी भी फिल्म रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस का प्रेशर महसूस होता है. एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, “थोड़ा बहुत तो रहता है, आपने इतनी मेहनत की है, तो फिल्म दर्शकों को पसंद आनी चाहिए और फिल्म चलनी चाहिए. कोशिश तो यही रहती है कि फिल्म ऐसी बनाई जाए कि लोगों को पसंद आए, तो थोड़ा दबाव में सब आते हैं.”
सीक्वल की सक्सेस पर क्या बोले अजय देवगन
अजय ने सीक्वल को लेकर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि सीक्वल तभी सफल होता है, जब उसके किरदार लोगों को पसंद आ जाएं. चाहे धमाल 4 ले लीजिए, गोलमाल ले लीजिए. लोग उन किरदारों को नाम से जानते हैं. एक बार जब दर्शक किरदारों से जुड़ जाते हैं, तभी हम कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं.”
धमाल 4 के बारे में
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी, उपेंद्र, ईशा गुप्ता, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और अंजलि दिनेश आनंद जैसे स्टार्स की टोली है. ट्रेलर में अजय और उनकी टीम को खजाना खोजने की ओर निकलते हैं.
धमाल फ्रैंचाइजी के बारे में
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2007 में ‘धमाल’ से हुई थी. इसका सीक्वल, ‘डबल धमाल’, 2011 में आया और इसमें ओरिजिनल किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाया गया. तीसरी फिल्म, ‘टोटल धमाल’, के साथ अजय देवगन की एंट्री हुई. तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और अब चौथी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










