Deva Trailer: पुलिस ऑफिसर या माफिया…, रिलीज हुआ शाहिद कपूर की 'देवा' का धांसू ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Deva Box Office Day 2

Deva Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर 'देवा' का धांसू ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है. इस फिल्म का मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है.

विज्ञापन

Deva Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ का धमाकेदार ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर में शाहिद कपूर का दमदार एक्शन मोड नजर आया है. फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर हैं. वहीं, उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में पूजा हेगड़े भी दिखाई दी हैं. शाहिद कपूर की यह फिल्म उनकी साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ऐसे में अब आज रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर ने फिल्म की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है. आइए इस ट्रेलर के बारे में सबकुछ बताते हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

देवा का धांसू ट्रेलर रिलीज

शाहिद कपूर की देवा का धांसू ट्रेलर आज सामने आ गया है. ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या की जांच से होती है, जहां रोड पे पूरी भीड़ दंगे करते हुए नजर आती है और फिर एंट्री होती फिल्म के हीरो देवा यानी शाहिद कपूर की, जो बंदूक लिए एक खतरनाक एक्शन मोड में नजर आते हैं. इस बीच वह धड़ाधड़ गोलियां चलाते हुए और दुश्मनों को मारते-पीटते हुए दीखते हैं और फिर उनसे एक पुलिस ऑफिसर सवाल करता है कि तुम्हारे बारे में आर्टिकल छपता है, पुलिस या माफिया… कौन हो तुम. इसपर शाहिद कपूर कहते हैं, ‘आई एम माफिया’. इस ट्रेलर में पूजा हेगड़े भी दिखाई दी हैं, जो काफी आकर्षक लग रही हैं. कुल मिलाकर फिल्म कायह ट्रेलर दर्शकों को खूब एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा का वादा करता है.

देवा की रिलीज डेट

देवा फिल्म में शाहिद और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है निर्माण का कार्यभार जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने संभाला है. देवा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Son of Sardaar 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस बार सोनाक्षी सिन्हा से नहीं बल्कि इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola