Deepika Padukone Baby Name: दीपिका-रणवीर ने दिवाली पर दिखाई अपनी नन्ही लक्ष्मी की पहली झलक, खूबसूरत नाम का भी किया खुलासा

Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेबी गर्ल के नाम का खुलासा फाइनली कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बेटी की पहली झलक भी दिखाई है.
Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी नन्ही लक्ष्मी की पहली झलक दिखाई है. इसके साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल के खूबसूरत नाम से भी पर्दा उठाया है. इसका खुलासा दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर की है.
दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली झलक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 5 साल बाद 9 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. आज उन्होंने बेबी गर्ल के नाम भी खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर भी साझा की है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस इस तस्वीर पर लगातार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नाम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह. दुआ दीपिका सिंह ‘दुआ’: जिसका अर्थ है प्रार्थना. क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है. हमारे दिल प्यार और आभार से भरा है. दीपिका और रणवीर.” इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण दुआ को गोद में लिए नजर आ रही हैं. हालांकि, उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं. लेकिन नन्ही दुआ की नन्हे पैर नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के नीचे एक फैन ने लिखा, “बहुत प्यार नाम है.” वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, “छोटी लक्ष्मी दुआ.”
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ आज 1 नवंबर, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. वहीं, फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार का कैमियो है.
Also Read: Varun Dhawan Daughter Name: 5 महीने बाद वरुण धवन ने बताया अपनी बेटी का नाम, जानें क्या होता है मतलब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










