Deb Mukherjee: काजोल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! होली के दिन इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, घबराते हुए घर…

Updated:
विज्ञापन
Kajol Uncle Deb Mukherjee Death

Kajol Uncle Deb Mukherjee Death

Deb Mukherjee: रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया है.

विज्ञापन

Deb Mukherjee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी का 14 मार्च, 2025 को 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. अभिनेता ने शुक्रवार सुबह उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से दुनिया को अलविदा कहा. देब मुखर्जी रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता और आशुतोष गोवारिकर के ससुर थे. दिवगंत एक्टर का अंतिम संस्कार 14 मार्च की शाम 4 बजे जुहू के पवन हंस श्मशान घाट पर हो गया है. होली के मौके पर उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मालूम हो कि देब मुखर्जी एक्ट्रेस काजोल के चाचा थे.

घबराते-भागते नजर आई काजोल

देब मुखर्जी की मौत के बाद काजोल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस घबराते और भागते एक्टर के अपार्टमेंट के बाहर दिखी हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

अंतिम संस्कार में ये सेलेब्स पहुंचे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतिम संस्कार में काजोल और अजय देवगन, रानी मुखर्जी, तनुजा, तनिषा और आदित्य चोपड़ा सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए. इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से जया बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित अयान मुखर्जी के कई दोस्त भी पहुंचे.

कौन थे देब मुखर्जी?

देब मुखर्जी 60 के दशक जाने-माने अभिनेता थे. उन्होंने ‘तू ही मेरी जिंदगी’ और ‘अभिनय’ जैसी फिल्मों में काम करके अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह ‘दो आंखें’, ‘बातों बातों में’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘किंग अंकल’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आए. हालांकि, एक्टर को अपने भाई जॉय की तरह बड़े पर्दे पर सफलता हासिल नहीं हुई. वह आखिरी बार फिल्म ‘कमीने’ में दिखाई दिए थे.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola