De De Pyaar De 2 Box Office Collection: ‘दे दे प्यार दे 2’ 10वें दिन हिट हुई या फुस्स? अजय देवगन ने तोड़ा अपनी ही इस फिल्म का रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Nov 2025 10:49 AM
दे दे प्यार दे 2, फोटो- इंस्टाग्राम
De De Pyaar De 2 Box Office Collection: अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की मूवी दे दे प्यार 2 के 10वें दिन का कलेक्शन आ गया है. फिल्म की कमाई की रफ्तार धीरे हो गई है. चलिए आपको फिल्म का डे वाइज कलेक्शन बताते हैं.
De De Pyaar De 2 Box Office Collection: अंशुल शर्मा की लेटेस्ट रिलीज फिल्म दे दे प्यार दे 2 को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते हो गए. फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह और गौतमी कपूर हैं. फिल्म ने कुछ दिनों को छोड़कर लगभग हर दिन सिंगल डिजिट में कमाई की. मूवी की रफ्तार कम हो गई है और अब ये कोई खास कलेक्शन नहीं कर रही. मूवी की टक्कर अब 120 बहादुर और मस्ती 4 से हो रही है. ऐसे में 10वें दिन अजय की मूवी ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.
10वें दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ ने किया कमाल या हुई फुस्स?
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 10वें दिन सिर्फ 0.09 (10 बजे) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब इसकी कुल कमाई 57.44 करोड़ हो गई. ऐसा लग रहा कि मूवी जल्द ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म ने सन ऑफ सरदार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया. सन ऑफ सरदार 2 का भारत में 46.8 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. इस मूवी में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन हैं.
‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 13.75 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4- 4.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5- 5.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 6- 3.5 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7- 3.33 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 9- 4 करोड़ रुपये
- De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 10- 0.09 करोड़ रुपये
De De Pyaar De 2 Total Collection- 57.44 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










