कंगना रनौत को दिलीप ताहिल ने दी नसीहत, बोले- दूसरों को जज करने से पहले खुद का ड्रग टेस्ट करवाएं

Updated at : 07 Sep 2020 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
कंगना रनौत को दिलीप ताहिल ने दी नसीहत, बोले- दूसरों को जज करने से पहले खुद का ड्रग टेस्ट करवाएं

Dalip Tahil on Kangana Ranaut : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने ट्वीट के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ दिन पहले कंगना ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कोकीन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नशा है. साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स को ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने की बात कही थी. एक्ट्रेस के इस बयान पर अब एक्टर दिलीप ताहिल (Dalip Tahil) ने नाराजगी जताई है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक द‍िलीप ने कहा, ‘अपने साथ काम करने वाले लोगों पर पर्सनल जजमेंट करने से पहले उन्हें खुद का ड्रग टेस्ट करवाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, दुनिया में जो हो रहा होता है, उसका छोटा हिस्सा बॉलीवुड में दिखाई देता है. बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल होता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. मैं बस यह समझना चाहता हूं कि इसके पीछे कंगना का मकसद क्या है.

कंगना को लेकर दिलीप ने कहा, ‘कंगना एक सेल्फ मेड टॉप एक्ट्रेस हैं. एक महिला को फिल्म इंडस्ट्री में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन सबके बावजूद वह एक सफल एक्ट्रेस हैं. लेकिन अब उनके बयान भ्रम बनने लगे हैं. एक या 2 बार उन्होंने अपनी बात रखी, लेकिन अब यह सब स्क्रिप्टेड लग रहा है.’

Also Read: संजय राउत के आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं- 2016 में मुझे डायन कहा और 2020 में…

गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत ने ट्वीट किया था,’ मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से ड्रग टेस्ट के लिए अपने खून के नमूने देने का अनुरोध करती हूं, ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन के नशे के आदि हैं. हैं, मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें, ये युवा लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं यदि वे साफ नमूने पेश करते हैं.’

कंगना रनौत ने एक और ट्वीट में लिखा था, ‘मुझे भी बॉलीवुड में ऐसा अनुभव हुआ है. सक्सेसफुल होने के बाद कई पार्टियों में जाने के बाद मुझे फिल्मी सितारों के ड्रग्स कनेक्शन का पता चला है. बॉलीवुड का संबंध ड्रग्स, अय्याशी और माफिया से रहा है.’ कंगना रनौत ने लिखा था, ‘फिल्म इंडस्ट्री में कोकीन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नशा है. करीब-करीब हर हाउस पार्टी में कोकीन का इस्तेमाल होता है. इसे शुरुआत में फ्री दिया जाता है. आपने पार्टी के दौरान कब कोकीन का इस्तेमाल कर लिया इसका पता लगाना काफी मुश्किल है.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola