Coolie Worldwide Collection: हिट या फुस्स? ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया हैरान, जानें अब तक का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Aug 2025 9:07 AM
कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Worldwide Collection: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है/ सुपरस्टार की दमदार एक्टिंग के साथ नागार्जुन और श्रुति हासन ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है. कुली ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली, यहां आपको बताते हैं.
Coolie Worldwide Collection: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत स्टारर फिल्म कुली इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. सुपरस्टार की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. रिलीज के शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. मूवी में उनके साथ नागार्जुन और श्रुति हासन ने भी काम किया हैं. नागार्जुन ने साइमन का रोल निभाया है और आमिर खान ने कैमियो किया है. वर्ल्डवाइड मूवी ने अबतक कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.
रजनीकांत की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की
Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म कुली ने 11वें दिन 10.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन अबतक 256.75 करोड़ रुपये हो चुका है. मूवी ने शुरुआती दिनों में तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो मूवी ने 463.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 500 करोड़ रुपये कमाने की ओर तेजी से मूवी बढ़ रही है. वहीं, फिल्म का क्लैश वॉर 2 से हुआ था, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने काम किया हैं. मूवी फिलहाल कुली से पीछे चल रही है और इसकी कमाई में गिरावट देखी गई है.
भारत में कुली का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
- Coolie Box Office Collection Day 11: 10.75 करोड़
Coolie Total Collection: 256.75 करोड़
यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर बनी सन ऑफ सरदार 2, बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन सांसें गिन रही अजय देवगन की फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










