Coolie Vs War 2 Clash: रजनीकांत की 'कुली' के लिए आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक, 'वॉर 2' के लिए बढ़ी मुश्किलें, जानें कैसे
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Aug 2025 9:42 AM
Coolie Vs War 2 Clash
Coolie Vs War 2 Clash: रजनीकांत स्टारर मूवी ‘कुली’ 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. साउथ में फिल्म को लेकर खूब क्रेज है और दर्शक मूवी के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आमिर खान कुली के हिंदी संस्करण के प्रीमियम प्रदर्शन के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं.
Coolie Vs War 2 Clash: फिल्म सितारे जमीन पर के बाद आमिर खान फिर से बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं. आमिर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर मूवी ‘कुली’ में नजर आएंगे. उनका लुक फिल्म से रिवील हो चुका है, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. 14 अगस्त को, स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित मूवी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर अभिनीत वॉर 2 से होगी. इस बीच आमिर ने एक बड़ा कदम उठाया है. ट्रेड सूत्रों की मानें तो एक्टर ‘कुली’ के हिंदी संस्करण के प्रीमियम प्रदर्शन के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं.
आमिर खान ने कुली के लिए उठाया बड़ा कदम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने PVR-INOX के बड़े अधिकारियों को फोन कर ‘कुली‘ को देशभर में प्रीमियम तरीके से दिखाने की रिक्वेस्ट की है. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “आमिर का ‘कुली’ में कोई आर्थिक हिस्सा नहीं है. उनका ऐसा करना बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. सूत्रों के अनुसार, आमिर ने मल्टीप्लेक्स चैन से कहा है कि वे ‘कुली’ के प्रमोशन में भी साथ जुड़ें. हालांकि, अब तक फिल्म के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
कुली में होगा आमिर खान का कैमियो
सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘कुली’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने “ए” प्रमाणपत्र दिया है. मूवी में रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, पूजा हेगड़े, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज अहम किरदार में हैं. हालांकि आमिर खान इसमें कैमियो करते दिखेंगे. वहीं, आमिर की सितारे जमीन पर इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने अच्छा रिस्पांस दिया. मूवी की तारीफ कई बड़े स्टार्स ने भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










