Chhaava Lifetime Collection: 130 करोड़ के बजट में बनी ‘छावा’ फ्लॉप हुई या हिट? जानिए कितना रहा कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Chhaava Lifetime Collection

Chhaava Lifetime Collection: ​विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा. फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस किया. चलिए आपको फिल्म की कुल कमाई बताते हैं.

विज्ञापन

Chhaava Lifetime Collection: ​विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म के रिलीज को 41 दिन हो गए हैं और मूवी दर्शकों को काफी पसंद आई. ‘छावा’ अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है और उसने बॉलीवुड के ‘स्त्री 2’के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म में विक्की के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना ने दमदार एक्टिंग की हैं. फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सिकंदर से कड़ी टक्कर मिलेगी. चलिए आपको फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘छावा’ का कलेक्शन

फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी, लेकिन अब इसकी पकड़ धीरे होती जा रही है. ​फिल्म ने पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती गई. फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये का था और इसने एक ही हफ्ते के अंदर बजट से कई ज्यादा कमाई कर ली. थर्ड वीक में फिल्म ने 458.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और फिल्म ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला. छावा एक्टर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

  • ‘छावा’ के पहले हफ्ते का कलेक्शन- 219.25 करोड़
  • ‘छावा’ के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 180.25 करोड़
  • ‘छावा’ के तीसरे हफ्ते का कलेक्शन- 84.05 करोड़
  • ‘छावा’ के चौथे हफ्ते का कलेक्शन- 55.95 करोड़
  • ‘छावा’ के 29वें दिन का कलेक्शन- 7.25 करोड़
  • ‘छावा’ के 30वें दिन का कलेक्शन- 7.9 करोड़
  • ‘छावा’ के 31वें दिन का कलेक्शन- 8 करोड़
  • ‘छावा’ के 32वें दिन का कलेक्शन- 2.65 करोड़
  • ‘छावा’ के 33वें दिन का कलेक्शन- 2.65 करोड़
  • ‘छावा’ के 34वें दिन का कलेक्शन- 2.70 करोड़
  • ‘छावा’ के 35वें दिन का कलेक्शन- 2.25 करोड़
  • ‘छावा’ के 36वें दिन का कलेक्शन- 2.1 करोड़
  • ‘छावा’ के 37वें दिन का कलेक्शन- 3.65 करोड़
  • ‘छावा’ के 38वें दिन का कलेक्शन- 4.65 करोड़
  • ‘छावा’ के 39वें दिन का कलेक्शन- 1.6 करोड़
  • ‘छावा’ के 40वें दिन का कलेक्शन- 1.5 करोड़
  • ‘छावा’ के 41वें दिन का कलेक्शन- 1.40 करोड़

छावा की कुल कमाई- 587.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola