Chhaava Final Collection: छावा की ब्लॉकबस्टर कमाई जारी, जाट के आने से लगेगा फुलस्टॉप, इतने करोड़ पर थमेगा तूफान

Updated:
विज्ञापन
Chhaava Final Collection

Chhaava Final Collection

Chhaava Final Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो चुका है. अब भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसने सलमान खान की सिकंदर को जबरदस्त टक्कर दी है. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित पीरियड ड्रामा ने भारत में अब तक 598.8 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 713.40 करोड़ रहा.

विज्ञापन

Chhaava Final Collection: विक्की कौशल की पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा, छावा सिनेमाघरों में अब भी धुआंधार कमाई कर रही है. 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान की तरह प्रदर्शन किया. लगभग दो महीने हो चुके हैं, और फिल्म अब भी सिनेमाघरों में अपनी पूरी ताकत लगा चुकी है. आइये जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितने तक जाएगा.

इतना रहेगा छावा का लाइफटाइम कलेक्शन

लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित पीरियड ड्रामा ने भारत में अब तक 598.8 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 713.40 करोड़ रहा. छावा ने दुनियाभर में 783 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है. ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनी मैडॉक फिल्म्स के निर्माण में बड़े पैमाने पर बनी मूवी निर्माताओं के लिए ऐतिहासिक सफलता साबित हुई. यह फिल्म दुनियाभर में 783 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपने वर्ल्डवाइड थिएटर रन को समाप्त करने के लिए तैयार है.

छावा ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

छावा की कमाई में हर दिन के साथ गिरावट देखी जा रही है. इसकी कमाई लाख में सिमट चुकी है. अगर यही हाल रहा तो सनी देओल की जाट के आने के बाद यह सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगा. ऐतिहासिक ड्रामा ने भारतीय बाजारों से 680 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसमें तेलुगु संस्करण की कमाई भी शामिल है. यह फिल्म न केवल हिंदी बाजारों से 500 करोड़ रुपये की नई नेट ग्रॉसर बनकर उभरी, बल्कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पठान, गदर 2, एनिमल और जवान के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. छावा विक्की कौशल, लक्ष्मण उटेकर और दिनेश विजान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें- Jaat Advance Booking: सनी देओल नहीं दोहरा पाए गदर 2 वाला जादू, जाट ने की मामूली शुरुआत

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola