Box Office Report: करण अर्जुन की पुनर्जन्म कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, जानें पुष्पा-कल हो ना हो का कलेक्शन
Box Office Report
Box Office Report: शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन, अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिर से सिनेमाघरों में 22 नवंबर को रिलीज हुई. फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई की, इसके बारे में बताते हैं आपको.
Box Office Report: निर्माता राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन 22 नवंबर को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. सलमान खान और शाहरुख खान अभिनीत मूवी की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है. सालों बाद भी मूवी को लेकर फिल्में प्रेमियों के बीच उत्साह देखा. इसकी कहानी एक मां और उसके बच्चों के बीच के बंधन को दिखाती है. दूसरी तरफ फिल्म कल हो ना हो 15 नवंबर को री-रिलीज की गई. निखिल आडवाणी निर्देशित यह फिल्म रिलीज के 21 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई. दोनों मूवीज ने अबतक कितना कलेक्शन किया है, आपको बताते हैं.
जानें करण अर्जुन के री-रिलीज कलेक्शन के बारे में
राकेश रोशन ने करण अर्जुन को भारत में 1,000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया, जबकि विदेशों में में इसे 250 शो के साथ रिलीज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूवी ने तीन दिन में 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
- करण अर्जुन कलेक्शन दिन 1- 25 लाख
- करण अर्जुन कलेक्शन दिन 2- 40 लाख
- करण अर्जुन कलेक्शन दिन 3- 43 लाख (शुरूआती आंकड़े)
टोटल कमाई- 1.08 करोड़ रुपये
पुष्पा के री-रिलीज कलेक्शन के बारे में
पुष्पा 2 के रिलीज से पहले मेकर्स ने पुष्पा को फिर से सिनेमाघरों में लेकर आए. पहले दिन लोगों ने इसे खूब पसंद किया. सुकुमार द्वारा निर्देशित मूवी साल 2021 में रिलीज हुई थी.
- पुष्पा अर्जुन कलेक्शन दिन 1- 20 लाख
- पुष्पा अर्जुन कलेक्शन दिन 1- 25 लाख
- पुष्पा अर्जुन कलेक्शन दिन 1- 25 लाख
टोटल कमाई- 70 लाख रुपये
फिल्म कल हो ना हो का कलेक्शन
शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की फिल्म कल हो ना हो ने 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने पहले वीक में 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
- कल हो ना हो ने पहले हफ्ते में- 2.02 करोड़ रुपये की कमाई की
- कल हो ना हो कलेक्शन दिन 8- 17 लाख रुपये
- ना हो कलेक्शन दिन दिन 9- 45 लाख रुपये
10 दिन में कल हो ना हो ने 3.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










