Border 2: 23 दिन बाद भी बॉर्डर 2 का जोश हाई, फिर मारी बाजी, जानें कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2026 8:46 AM

विज्ञापन

बॉर्डर 2 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection Day 23: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने रिलीज के 23वें दिन भी शानदार कमाई की. फिल्म ने अब तक 320.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और नई रिलीज फिल्मों के बीच भी मजबूत बनी हुई है.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 23: सिनेमाघरों में 23 दिन पूरे कर चुकी सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है. गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हुई इस देशभक्ति फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीता. अब तीसरे हफ्ते के बाद भी इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही. उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

23वें दिन भी कायम है पकड़

बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और इसे लंबे समय से लेकर चर्चा चल रही थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स सोशल मीडिया पर मिला था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने 23वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 320.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

मल्टीस्टारर कास्ट का दिखा असर

इस फिल्म में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. बड़े स्टारकास्ट और देशभक्ति से भरी कहानी ने इसे फैमिली ऑडियंस के बीच लोकप्रिय बना दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी टक्कर

बॉर्डर 2’ को शुरुआत में मर्दानी 3 से मुकाबला करना पड़ा. अब इसके सामने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो के साथ-साथ शनाया कपूर की तू या मैं भी रिलीज हो चुकी है. नई फिल्मों की एंट्री से मुकाबला कड़ा जरूर हुआ है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई बताती है कि दर्शकों की पहली पसंद अब भी यही फिल्म बनी हुई है.

देखें ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

पहला हफ्ता224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता70.15 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता23.35 करोड़ रुपये
डे 220.80 करोड़ रुपये
डे 231.90 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन320.45 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Border 2 ने बनाया सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन का रिकॉर्ड, लाखों में सिमटी कमाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola