Border 2 ने बनाया सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन का रिकॉर्ड, लाखों में सिमटी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2026 1:31 PM
बॉर्डर 2 की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2 Box Office Collection Day 22: वॉर ड्रामा फिल्म की कमाई में अब साफ गिरावट देखने को मिल रही है. हाल ही में फिल्म ने अपने रन का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन दर्ज किया, जो बताता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ चुकी है.
Border 2 Box Office Collection Day 22: तीसरे हफ्ते में पहुंचते-पहुंचते फिल्म बॉर्डर 2 की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. शानदार ओपनिंग के बाद जिस तेजी से कमाई बढ़ रही थी, अब उसमें साफ गिरावट देखी जा रही है. इसके बावजूद बॉर्डर 2, 22 दिनों में करीब 470 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस जुटाकर मजबूती से टिकी हुई है.
22वें दिन हुआ खेल खत्म
रिलीज के 22वें दिन फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फिल्म ने 22वें दिन 0.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ देश में फिल्म की कुल नेट कमाई 318.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. तीसरे हफ्ते में गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही, लेकिन फिल्म पूरी तरह थमी नहीं.
बॉर्डर 2 ने तोड़ा डंकी का रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि बॉर्डर 2 ने हाल ही में वॉर के 466.82 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने डंकी के 470.6 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को भी पार कर लिया है. अब अगला निशाना टाइगर 3 का 472.77 करोड़ रुपये का आंकड़ा माना जा रहा है. अब देखना होगा कि फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं.
जानें फिल्म का हर दिन का कलेक्शन
- Day 1 – ₹ 30 करोड़
- Day 2 – ₹ 36.5 करोड़
- Day 3 – ₹ 54.5 करोड़
- Day 4 – ₹ 59 करोड़
- Day 5 – ₹ 20 करोड़
- Day 6 – ₹ 13 करोड़
- Day 7 – ₹ 11.25 करोड़
- Day 8 – ₹ 10.75 करोड़
- Day 9 – ₹ 17.75 करोड़
- Day 10 – ₹ 22.5 करोड़
- Day 11 – ₹ 5.75 करोड़
- Day 12 – ₹ 5.75 करोड़
- Day 13 – ₹ 4.15 करोड़
- Day 14 – ₹ 3.5 करोड़
- Day 15– ₹ 2.85 करोड़
- Day 16 – ₹ 5.25 करोड़
- Day 17 – ₹ 7.25 करोड़
- Day 18 – ₹ 2 करोड़
- Day 19– ₹ 2.5 करोड़
- Day 20 – ₹ 1.75 करोड़
- Day 21– ₹ 1.75 करोड़
- Day 22– ₹ 0.80 करोड़
नेट कलेक्शन – ₹ 318.55 करोड़
यह भी पढ़ें- Lahore 1947: तो फिर क्या रिलीज से पहले बदलेगा फिल्म का नाम? सनी का इशारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










