Bobby Deol Upcoming Movies: आश्रम 3 के बाद भी चलेगा बाबा निराला के एंटरटेनमेंट का सिलसिला, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Bobby Deol On Animal Park

Bobby Deol Upcoming Movies: बॉबी देओल 1 दिन बाद अपने आइकॉनिक बाबा निराला के किरदार से वासपी करने वाले हैं. इसके बाद एक्टर किन फिल्मों में नजर आएंगे, आइए उसपर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Bobby Deol Upcoming Movies: एनिमल में अबरार के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर बॉबी देओल अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. साथ ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काट रही है. एक्टर हाल ही में डाकू महाराज में भी नजर आए थे, जिसके लीड रोल में नंदामुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला हैं. इसके बाद एक्टर इन दिनों अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह अपने आइकॉनिक बाबा निराला के किरदार से जपनाम करते वापसी करेंगे. यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर 27 फरवरी को रिलीज होगी. इस सीरीज का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं.

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इसके बाद एक्टर के अगले प्रोजेक्ट के लिए आपको ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा, तो आप गलत हैं क्योंकि बॉबी देओल के खाते में इसके बाद भी कई धांसू फिल्में लाइनअप हैं, जिससे वह बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाएंगे और रिकार्ड्स ध्वस्त करेंगे. ऐसे में आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

हॉउसफुल 5

तरुण मनसुखानी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हॉउसफुल 5’ 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म से बॉबी देओल दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, जैक्लीन फर्नांडीज, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे.

हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 – स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट

कंगूवा और डाकू महाराज के बाद बॉबी देओल अपनी अगली साउथ फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 – स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट’ में नजर आएंगे. यह एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार पवन कल्याण लीड रोल में हैं. इस फिल्म में बॉबी देओल क्रूर मुगल सम्राट की भूमिका में हैं.

अल्फा

बॉबी देओल का नेगटिव किरदार दर्शकों को खूब पसंद आता है. ऐसे में एक्टर यश राज फिल्म्स की स्पाई-थ्रिलर ‘अल्फा’ में विलन का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म में अलिअ भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं.

जना नयागन

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नयागन’ में भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में बत्तौर लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं. यह फिल्म 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का पहला लुक हाल ही में जनवरी 2025 को सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola