Bobby Deol: बर्थडे पर बॉबी देओल के घर आया 12 किलो का लड्डू, फैंस ने कहा- आश्रम का प्रसाद…, VIDEO

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jan 2025 10:15 PM

विज्ञापन

Bobby Deol Viral Video

Bobby Deol: बॉबी देओल का आज 56वां जन्मदिन मना है. इस मौके पर उनके घर के 12 किलो देसी घी का लड्डू आया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विज्ञापन

Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए उनके परिवारवालों और फैंस ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके घर के बाहर फैंस और पैपराजी की भीड़ भी देखने को मिली है. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घर 12 किलो का देसी घी का लड्डू नजर आया है. वीडियो की शुरुआत में एक्टर पैप्स के सामने लड्डू कहते हुए पोज कर रहे हैं और उनके पीछे उनकी पॉपुलर सीरीज आश्रम का पोस्टर भी नजर आया है. अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर का कहना है, ‘कहीं ये आश्रम वाला लड्डू तो नहीं है.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्रसाद है ये आश्रम का.

यह भी पढ़े: Dhoom Dhaam Trailer: थोड़ा सा बैंड-बाजा और खूब सारे बारात के साथ रिलीज हुआ ‘धूम धाम’ का ट्रेलर, डिटेल्स पढ़ें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola