Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: 'मैं उनकी भी फिल्म देखने जाऊंगा', कार्तिक आर्यन ने दो बड़ी फ्रेंचाइजी की क्लैश पर तोड़ी चुप्पी

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: कार्तिक आर्यन ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म के अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन से क्लैश पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही यह भी बताया कि इन दोनों फिल्मों का कोई मुकाबला नहीं है.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: कार्तिक आर्यन की इस साल की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म साल 2022 की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 का सीक्वल है जो अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन के साथ क्लैश करेगी. दोनों बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्मों की क्लैश की खबरों के बीच कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने यह भी कहा है कि वह फिलहाल मंजुलिका वर्सेज रूह बाबा पर फोकस कर रहे हैं न कि सिंघम अगेन वर्सेज भूल भुलैया 3.

दोनों फिल्में चलने के स्कोप हैं

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और जानना चाहते हैं कि किस फ्रेंचाइजी की फिल्म इस रेस में आगे निकल पाएगी. जिसके बाद कार्तिक ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, “दिवाली इतनी बड़ी हॉलीडे है दो फिल्में आराम से आ सकती हैं. सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा हॉरर कॉमेडी जॉनर है. एक फिल्म दर्शक के रूप में, यह हम सभी के लिए एक त्योहार है. हमारे पास दो ऑप्शन हैं उस दिन आ रहे हैं, जो बहुत रेयर हो रहा है आज कल. दर्शक दोनो फिल्मों का बेसबरी इंतजार कर रहे हैं. मैं उनको भी फिल्म देखने जाऊंगा और मुझे उम्मीद है कि आप लोग हमारी फिल्म भी देखेंगे. दोनों फिल्में चलने का बहुत स्कोप है.”

दोनों फिल्मों में कोई मुकाबला नहीं है

उन्होंने अंत में कहा कि, “यह दोनों फिल्मों के बीच कोई मुकाबला नहीं है; वे महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, और मैं इसमें शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे नहीं लगता कि यह कोई वर्सेज वाली स्थिति है. मैं सिर्फ रूह बाबा वर्सेज मंजुलिका पर फोकस कर रहा हूं.”

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन फिल्म के बारे में

भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, त्रिपती डिमरी और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, अजय देवगन की सिंघम अगेन में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: पार्ट 3 से पहले भूल भुलैया 4 पर अनीस बज्मी ने दी बड़ी अपडेट, बोलें ‘बहुत बड़ी जिम्मेदारी…’

Also Read: Kartik Aaryan Upcoming Movies: हॉरर-कॉमेडी के बाद इन रोमांटिक फिल्मों में रंग जमाएंगे कार्तिक आर्यन, डिटेल्स पढ़े

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola