Battle of Galwan: सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- यह शारीरिक रूप से कठिन है

Updated:
विज्ञापन
Battle of Galwan Release Date

Battle of Galwan Release Date

Battle of Galwan Release Date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सिकंदर के बाद एक्टर बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं. फिल्म 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है. अब एक्टर ने अपने किरदार और मूवी को लेकर बात की.

विज्ञापन

Battle of Galwan Release Date: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म, बैटल ऑफ गलवान में बिजी है. अपूर्व लाखिया की ओर से निर्देशित यह फिल्म 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है. भाईजान ने अब फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की. एक्टर ने कहा कि यह शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है और हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है.

बैटल ऑफ गलवान में अपनी भूमिका पर क्या बोले सलमान खान

पीटीआई संग बातचीत में, सलमान खान ने कहा, “यह शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है. हर साल, हर महीने, हर दिन, यह और भी मुश्किल होता जा रहा है. अब मुझे ज्यादा समय देना होगा. पहले मैं इसे एक या दो हफ्ते में कर लेता था, लेकिन अब मैं दौड़ रहा हूं, बॉक्सिंग कर रहा हूं, मुक्के मार रहा हूं. फिल्म के स्क्रिप्ट की यही मांग है.” एक्टर ने बताया कि उन्होंने 20 दिन लद्दाख में और फिर सात-आठ दिन ठंडे पानी में बिताए.

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान कब रिलीज होगी?

सलमान खान की फिल्में ज्यादातर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पुष्टि की है कि उनकी फिल्म, बैटल ऑफ गलवान, जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान खान ने यह भी खुलासा किया कि सिकंदर में उनका किरदार और एक्शन सीक्वेंस बिल्कुल अलग हैं, लेकिन आने वाली फिल्म, बैटल ऑफ गलवान, ज्यादा शारीरिक मेहनत मांगती है और यह शारीरिक रूप से कठिन है. उन्होंने कहा, “मिसाल के तौर पर, सिकंदर में एक्शन अलग था, किरदार अलग था, लेकिन लद्दाख में, ऊंचाई पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना काफी मुश्किल है.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सातवां फेरा लेने से पहले अभीरा से शादी रोक देगा अंशुमन, चारु की मौत के बारे सबसे पहले जानेगा ये शख्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola