Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: प्रभास की री-एडिटेड फिल्म पास या फेल? टोटल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स ने खोल दी पोल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Nov 2025 6:08 PM
बाहुबली: द एपिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4, फोटो- इंस्टाग्राम
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: एस.एस. राजामौली की री-एडिटेड फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के चौथे दिन भी दमदार कमाई जारी रखी है. प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹39.75 करोड़ का ग्लोबल बिजनेस दर्ज किया. आइए पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4: एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ ने एक दशक पहले भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था. अब निर्देशक राजामौली ने उसी भव्य गाथा को नए रूप ‘बाहुबली: द एपिक’ में पेश किया है. यह री-एडिटेड वर्जन ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के शानदार दृश्यों को जोड़कर एक नई सिनेमैटिक यात्रा के रूप में तैयार किया गया है.
31 अक्टूबर को यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई है. फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासिर अपने पॉपुलर किरदारों में नजर आ रहे हैं. इस बीच आइए फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.
‘बाहुबली: द एपिक’ के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के चौथे दिन शाम 6 बजे तक लगभग ₹0.84 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई ₹25.19 करोड़ तक पहुंच गई है. ये आंकड़े शुरुआती हैं और रात के शो के बाद फाइनल रिपोर्ट्स में बढ़ोतरी संभव है.
वैश्विक स्तर पर भी बरकरार है ‘बाहुबली’ का जलवा
राजामौली की इस री-एडिटेड फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी ‘बाहुबली’ का जादू फिर से जगा दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तीन दिनों में करीब ₹39.75 करोड़ का ग्लोबल बिजनेस दर्ज किया है.
राजामौली ने दर्शकों के प्यार के लिए जताया आभार
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें निर्देशक एस.एस. राजामौली हैदराबाद के प्रसाद सिनेमा (PCX Screen) में दर्शकों से रूबरू होते नजर आए. दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया. जिसपर राजामौली ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं अपने प्यार को शब्दों में बयां कर पाऊंगा. आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. यह सब आपका ही प्यार है, जिसकी वजह से हमने इसे दोबारा बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










