September Release: सितंबर के फर्स्ट वीक में होगा महा क्लैश, थियेटर्स में टकराएंगी ये 6 फिल्में, अभी देख लें लिस्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Aug 2025 1:20 PM
सितंबर के फर्स्ट वीक में ये फिल्में होगी रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम
September Release: सितंबर का फर्स्ट वीक धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इसमें थियेटर्स में एक से बढ़कर एक कई धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक्शन और थ्रिलर देंगे. लिस्ट में बागी 4 से लेकर दिल मद्रासी और द बंगाल फाइल्स शामिल है.
September Release: बागी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. टाइगर श्राफ, सोनम बाजवा और संजय दत्त स्टारर एक्शन थ्रिलर 5 सितंबर को रिलीज होगी. आज मूवी के दमदार ट्रेलर ने दस्तक दी. जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ खूब खून खराबा देखने को मिल रहा है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि 5 सितंबर को बस बागी 4 ही नहीं रिलीज होने वाली है, बल्कि कई और मूवीज लाइन में है, जो टाइगर को जबरदस्त टक्कर देगी.
दिल मद्रासी
शिवकार्तिकेयन अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म दिल मद्रासी के लिए पहली बार फिल्म निर्माता ए.आर. मुरुगादॉस के साथ काम कर रहे हैं. यह मूवी एक मसाला एक्शन फिल्म होने का वादा करती है. सिनेमाघरों में ये 5 सितंबर को ही रिलीज होगी.
द बंगाल फाइल्स
विवेक रंजन अग्निहोत्री की अगली फिल्म द बंगाल फाइल्स भी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रेलर के बाद से मूवी जबरदस्त चर्चा में है. इसमें दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह बंगाल के काले इतिहास पर आधारित हैय
केडी: द डेविल
केडी: द डेविल का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी 1970 के दशक पर आधारित है और इसमें आपको गैंग्स के बीच युद्ध देखने को मिलेगा. मोस्ट अवेटेड मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
31 डेज
यह कन्नड़ फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें आपको कॉमेडी से लेकर हॉरर तक, विभिन्न शैलियों का मिश्रण देखने को मिलेगा. फिल्म में निरंजन कुमार शेट्टी, पजवली सुवर्णा, चिल्लर मंजू और अक्षय करकला जैसे सितारे शामिल हैं.
घाटी
अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु स्टारर घाटी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की स्टारकास्ट में अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु जैसे प्रतिभाशाली सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










