Baaghi 4 Box Office: ‘बागी 4’ ने बनाया फ्रेंचाइजी का सबसे लो वीकेंड कलेक्शन रिकॉर्ड, जानें अबतक कितनी हो गई कमाई
‘बागी 4’ का नया रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की बागी सीरीज की लेटेस्ट फिल्म बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बाकी तीन पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन चौथा पार्ट वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा. 'बागी' सीरीज की सबसे कम वीकेंड ग्रॉसर 'बागी 4' बन गई.
Baaghi 4 Box Office: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में हीरोपंती से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान बागी सीरीज से मिली. दमदार एक्शन और स्टंट्स से भरपूर इस फिल्म ने एक्टर को एक नयी पहचान दी. अब तक बागी के चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं. पहले तीन भागों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. हालांकि हाल ही में रिलीज हुआ ‘बागी 4’ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया.
‘बागी’ सीरीज की सबसे कम वीकेंड ग्रॉसर बनी ‘बागी 4’
साल 2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी. साबिर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वीकेंड पर करीब 38.5 करोड़ रुपये की कमाई की और इसे स्लीपर हिट बना दिया. इसके बाद बागी 2 रिलीज हुई, जिसे डायरेक्टर अहमद खान ने निर्देशित किया और इसने वीकेंड पर करीब 73.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके बाद बागी 3 रिलीज हुआ, जिसमें टाइगर और श्रद्धा ने फिर से काम किया था. फिल्म सेमी हिट हुई थी और इसने 53.83 करोड़ रुपये कमाए. जबकि बागी 4 ने वीकेंड पर 31.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथी किस्त उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.
भारत में बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.35 करोड़ (Early Reports)
Baaghi 4 Box Office Collection- 31.6 करोड़
बागी 4 को कड़ी टक्कर दे रही ये हॉलीवुड की फिल्म
फिल्म बागी 4 को ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ कड़ी टक्कर दे रही है. फिल्म 5 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 50.50 करोड़ रुपये कमा लिए.
यह भी पढ़ें– Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? कमाई चौंकाने वाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










