Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर छूटा पसीना, छठे दिन की कमाई से खुली पोल

बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: ए. हर्ष की ओर से निर्देशित और टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही, लेकिन कमाई कर रही है. इसने 6 दिनों में कितना कलेक्शन किया. आइये जानते हैं.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6: पॉपुलर बागी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ए. हर्ष की ओर से निर्देशित और टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं छठें दिन इसने कितनी कमाई की.
छठे दिन बागी 4 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 0.54 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 40.29 करोड़ हो गया. इसने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ कमाए थे. हर दिन मूवी की कमाई धीमी होती जा रही है, जो मेकर्स के लिए एक बड़ी चिंता है.
बागी 4 ने भारत में कितनी कमाई कर ली
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.03 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 0.54 करोड़ (Early Reports)
Baaghi 4 Box Office Collection- 40. 29 करोड़
बागी 4 के बारे में
बागी 4 रॉनी (टाइगर) नाम के एक शख्स की कहानी है, जो एक जानलेवा ट्रेन दुर्घटना में बच जाता है. हालांकि इस दौरान वह भ्रम का शिकार हो जाता है और उसके हर जगह अलीखा (हरनाज) दिखाई देती है. वह हर किसी को कहता है कि उससे वह काफी ज्यादा प्यार करती है. तभी उसका सामना चाको (संजय) से होता है. कहानी 2013 में आई तमिल फिल्म “अइथु अइथु अइथु” से मिलती-जुलती है.
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Film: स्कूल के बच्चों के लिए ‘साईकिलवाली दीदी’ बनी आम्रपाली दुबे, फिल्म के नए पोस्टर ने फैंस में मचाई हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










