Baaghi 4 Box Office Collection Day 13: हांफते-हांफते 'बागी 4' पहुंची 50 करोड़ क्लब में, जानें अब 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection Day 13

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 13: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है. एक लोकप्रिय फ्रैंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद, फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में संघर्ष कर रही है. शुरुआती दिनों में थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई. ऐसे में आइए आपको फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन बताते हैं.

बागी 4 के 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बागी 4 ने 13वें दिन केवल 0.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में तो एंट्री ले ली है, लेकिन अब 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाना लगभग नामुमकिन लगता है, क्योंकि इस शुक्रवार जॉली एलएलबी 3, अजेय और निशानची जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. साथ ही इसके आंकड़े भी लाखों पर सिमट चुके हैं.

बागी4 का अब तक का कलेक्शन (भारत)

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0. 25 करोड़ (Early Reports)

Baaghi 4 Total Box Office Collection- 51.54 करोड़

यह भी पढ़े: Mirai Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड तेजा सज्जा की फिल्म का धमाका, 4 दिन में 100 करोड़ क्लब के पहुंची करीब

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola