Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन छाप डाले करोड़ों

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Sep 2025 9:17 AM

विज्ञापन

‘बागी 4’ का नया रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा की फिल्म ‘बागी 4’ ने एडवांस बुकिंग में 51,833 टिकट बेचकर 1.14 करोड़ की कमाई कर ली है. जानिए एडवांस बुकिंग की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर ‘बागी 4’ इस शुक्रवार यानी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. हाल ही में फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. अब मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए आपको रिपोर्ट बताते हैं.

‘बागी 4’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन

‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बागी 4 की एडवांस बुकिंग बुधवार, 3 सितम्बर की सुबह 8 बजे तक 3752 शोज के लिए कुल 51833 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्‍म ने रिलीज से पहले 1.14 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने करीब 2.63 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, पुरे दिन की कमाई के बाद इन आंकड़ों में इजाफा दर्ज किया जा सकता है.

बता दें कि बागी 4 के सबसे ज्यादा टिकट्स महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में बिक रहे हैं.

फिल्म को लेकर क्या बोले टाइगर श्रॉफ?

फिल्म के बज को लेकर टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, “मैं बेचैन, खुश, उत्साहित, धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं कि दर्शक ‘बागी 4’ में मेरा एक बिल्कुल अलग रूप देखेंगे. मैं उनकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. पिछले कुछ साल निश्चित रूप से आसान नहीं रहे हैं, लेकिन यह सीखने का एक बड़ा दौर रहा है. मुझे लगता है कि इसकी वजह से, मैं एक बेहतर कलाकार बन पाया हूं.”

यह भी पढ़े: No Entry 2 से कटा दिलजीत दोसांझ का पत्ता, निर्माता बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola