Asrani Last Post: असरानी का आखिरी पोस्ट देखकर फैंस हो रहे भावुक, इस एक्टर ने कहा- एक हफ्ते पहले ही हमने एक-दूसरे को गले लगाया था

असरानी का आखिरी पोस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Asrani Last Post: पॉपुलर कॉमेडियन असरानी के निधन से पूरा बॉलीवुड दुखी है. उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनके निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. वहीं, अक्षय कुमार ने असरानी संग अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में भी बताया है.
Asrani Last Post: बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे. असरानी का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया था. एक्टर लंबे समय से बीमार थे और उन्हें इलाज के लिए चार दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उनके निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है. निधन से पहले असरानी ने एक पोस्ट किया था. अब ये पोस्ट देखकर फैंस की आंखें नम हो रही है. वहीं, अक्षय कुमार ने उन्हें लेकर आखिरी मुलाकात के बारे में बताया.
असरानी का आखिरी पोस्ट क्या था?
असरानी ने अपने निधन से पहले अपने इंस्टाग्राम पर दीवाली को लेकर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी थी. ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर दुख जताया
अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर अपने एक्स पर लिखा, “असरानी जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. एक हफ्ते पहले ही ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हमने एक-दूसरे को गले लगाया था. बहुत प्यारे इंसान थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी. मेरी सभी चर्चित फिल्मों ‘हेरा फेरी’ से लेकर ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’ और अब हमारी रिलीज न हुई ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ तक… मैंने उनसे बहुत कुछ सीख��� और काम किया. यह हमारे उद्योग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. ईश्वर आपको आशीर्वाद दे असरानी सर, हमें हंसने के लाखों कारण देने के लिए. ओम शांति.
कॉमेडियन असरानी का पूरा नाम क्या है?
एक्टर और कॉमेडियन असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी है.
असरानी ने कितनी फिल्मों में काम किया था?
असरानी ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिसमें शोले, ‘मेरे अपने’, ‘कोशिश’, ‘बावर्ची’, ‘परिचय’, ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘छोटी सी बात’, ‘रफू चक्कर’ जैसी फिल्में शामिल है.
असरानी अपने पीछे किसे छोड़ गए?
असरानी की पत्नी का नाम मंजू असरानी है. उनकी कोई संतान नहीं थी. इसके अलावा उनके परिवार में उनकी बहन और भतीजा है.
यह भी पढ़ें- Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’, 84 साल की उम्र में असरानी का निधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










