आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ीं फिल्मी हस्तियां, मुंबई के शिवाजी पार्क में दी गई आखिरी विदाई

Published by :Anushka Singh
Published at :13 Apr 2026 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Asha Bhosle Died

आशा भोसले

Asha Bhosle Died: सुरों की मल्लिका के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है. आशा भोसले के मुंबई के घर में कल रात से ही बॉलीवुड सितारों और संगीतकारों का तांता लगा हुआ है, जहां हर कोई अपनी प्रिय गायिका को अंतिम नमन करने पहुंच रहा है.

विज्ञापन

Asha Bhosle Died: भारतीय संगीत जगत की कोहिनूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की आयु में रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. शनिवार शाम सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज यानी सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया था. उनका पार्थिव शरीर अब मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क पहुंच चुकी हैं, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. बस कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शिवाजी पार्क में इस वक्त भारी भीड़ है. हर कोई अपनी चहेती आशा ताई की एक आखिरी झलक पाने के लिए बेताब है.

शुरु हो चुकी है तैयारियां

विक्की कौशल से आमिर खान तक पहुंचे अंतिम दर्शन करने

ए. आर. रहमान पहुंचे

आशा भोसले को अंतिम विदाई देने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान पहुंचे.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी संग आशा जी का अंतिम दर्शन करने पहुंचे.

जैकी श्रॉफ

एक्टर जैकी श्रॉफ जब वहां पहुंचे तो हाथ जोड़े हुए दर्शकों को नमस्ते किया और काफी इमोशनल नजर आएं.

तब्बू श्रद्धांजलि देते हुए

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए .

विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर आशा भोसले के घर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची.

विशाल ददलानी और सलीम मर्चेंट

संगीतकार विशाल ददलानी और सलीम मर्चेंट के साथ-साथ एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी वहां मौजूद रहीं.

सई मांजरेकर

शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

संगीत की दुनिया की महान सिंगर आशा भोंसले को आज अंतिम विदाई दे दी गई. ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. उनके पार्थिव शरीर को दोपहर बाद उनके लोअर परेल स्थित घर से फूलों से सजी एम्बुलेंस में लाया गया था. देश की इस अनमोल रत्न को पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया.

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola