ASCI के जांच में भ्रामक निकले इन बड़ी कंपनियों के विज्ञापन, अमिताभ बच्चन, अक्षय, करीना पर लगा ये आरोप

ASCI- टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करने वाली संस्था ‘एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, एक्ट्रेस करीना कपूर और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को संदिग्ध और भ्रामक दावों वाले विज्ञापन करने पर आलोचना की है. एएससीआई के अनुसार, ब्रांड ने जो विज्ञापन में दावा किया वो सही नहीं है.
टीवी पर आने वाले विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करने वाली संस्था ‘एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ (ASCI) ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, एक्ट्रेस करीना कपूर और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को संदिग्ध और भ्रामक दावों वाले विज्ञापन करने पर आलोचना की है. एएससीआई के अनुसार, ब्रांड ने जो विज्ञापन में दावा किया वो सही नहीं है.
Also Read: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, इतने करोड़ में बिके राइट्स
एएससीआई ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने स्टेप एप के विज्ञापन में नियम की अनदेखी की. विज्ञापन ने जो दावा किया वो सही नहीं है. अक्षय और करीना के लिए, उन दोनों ने एक फिल्म के सह-प्रचार के दौरान सबसे सफल आईवीएफ सेंटर होने का तथ्यहीन दावा किया. वहीं, एक्टर ऋतिक रोशन ने जॉली तुलसी 51 ड्रॉप्स का समर्थन किया था. ऐसा कहा गया था कि इससे बीमारियों से बचा जा सकता है, लेकिन ये दावा भी सहीं नहीं निकला. साइना नेहवाल ने रसना हनीवीटा के दावों का समर्थन किया था, जिसने हड्डियों को मजबूत करने मांसपेशियों के पुनर्विकास के दावा किया था. हालांकि ये भी सही साबित नहीं हुआ.
एएससीआई के मुताबिक, इन सितारों ने विज्ञापन करने से पहले ब्रांड के दावों की जांच नहीं की. एएससीआई ने कहा कि ब्रांड इसे साबित नहीं कर सके कि इन सेलिब्रिटी ने प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के पहले उसके बारे में जांच-पड़ताल की.
Also Read: ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को बताया ‘अगला अमिताभ’, तो एक्टर ने दिया ये जवाब
दरअसल, एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने फरवरी 2020 में 279 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों की जांच की, जिनमें से विज्ञापनदाताओं द्वारा एएससीआई से बातचीत करने के बाद 101 विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं. विज्ञापनदाताओं द्वारा एएससीआई से बातचीत करने के बाद 101 विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं जिसके बाद ASCI की स्वतंत्र उपभोक्ता शिकायत परिषद (CCC) ने शेष 178 विज्ञापनों का मूल्यांकन किया, जिनमें से 171 विज्ञापनों के खिलाफ शिकायतों को बरकरार रखा गया था. इन 171 विज्ञापनों में से 77 शिक्षा क्षेत्र के थे, 59 स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के थे, छह अचल संपत्ति के, पांच वीज़ा / आप्रवास सेवाओं के, पांच व्यक्तिगत देखभाल के, चार खाद्य और पेय पदार्थ क्षेत्र के थे, और 15 ‘को दूसरों की श्रेणी में रखा गया.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










