Anant and Radhika Pre-Wedding: तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक, ऐश्वर्या के संग इस अंदाज में आए नजर, VIDEO से नहीं हटेगी नजर
Anant and Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दुनियाभर से कई बड़े सितारों ने शिरकत की. इस जश्न में बॉलीवुड के भी कई स्टार्स ने रंग जमाया.

Anant and Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दुनियाभर से कई बड़े सितारों ने शिरकत की. इस जश्न में बॉलीवुड के भी कई स्टार्स ने रंग जमाया.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ इस जश्न में शामिल हुए. बिग बी अपनी पत्नी जया, बेटी श्वेता, अगस्त्य, अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के साथ शामिल हुए.

सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के एक वीडियो ने दर्शकों का खींचा. इसमें तीनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को एंजॉय करते दिखे.

वीडियो में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या म्यूजिक को एंजॉय करते नजर आए. उनके एक्सप्रेशन से लग रहा है कि वो फुल ऑन मोमोंट को एंजॉय कर रहे हैं. तीनों म्यूजिक पर क्लैप करते दिखे.

गौरतलब है कि कुछ समय पहले खबरें आई थी कि अभिषेक और ऐशवर्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कहा जा रहा था कि उनके रिश्ते में कुछ अनबन चल रहा है.

तलाक की अफवाहों के बाद कपल कई बार साथ में नजर आया. अभिषेक के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने खास पोस्ट लिखा था. अभिषेक की फोटो पोस्ट कर उन्होंने लिखा था, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारी खुशियां, प्यार, शांति, अच्छे स्वास्थ्य की कामना, भगवान आशीर्वाद दें. चमकते रहो.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं रह रही है और वो अपनी बेटी के साथ जलसा में रहती थी.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों साथ में कई इवेंट्स में नजर आए. जिसके बाद फैंस उनके खुश हो गए कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है.

अभिषेक बच्चन पिछली बार फिल्म घूमर में नजर आए थे, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी. अगली बार वो अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित गुलाब जामुन में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










