Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले पर अमीषा पटेल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jun 2023 11:16 AM
साल 2018 में अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था. हाल ही में, एक्ट्रेस रांची के अदालत में पहुंची थी. जहां उन्हें जमानत दे दी गई. अब एक्ट्रेस ने मामले में चुप्पी तोड़ी है.
चेक बाउंस मामले में हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को रिहा किया गया था. अब एक्ट्रेस ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. एक नए इंटरव्यू में अमीषा ने कहा कि ‘झूठी शिकायत गलत मकसद से की गई थी.’ झारखंड के फिल्म प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह के बारे में बात करते हुए अमीषा ने आरोप लगाया कि उन्होंने ‘सार्वजनिक तमाशा बनाकर पक्षपात का माहौल फैलाया’.
चेक बाउंस मामले में बीते शनिवार को अमीषा ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. सीनियर डिवीजन जज डीएन शुक्ला ने अमीषा को जमानत दी और उन्हें 21 जून को फिर से व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने को कहा. मामला 2018 का है, जब अजय कुमार सिंह ने अमीषा के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था.
जूम के साथ बातचीत में, अमीषा ने कहा, “मैं रांची में कुछ मामलों के बारे में अपने फैंस और शुभचिंतकों के संदेशों से भर गई हूं. मैंने मामले की शुरुआत से ही शालीनता से चुप्पी साध रखी है कि मैं इसे जारी रखना चाहती हूं और सम्मानपूर्वक कानून को अपना काम करने देना चाहती हूं. दुर्भाग्य की बात है कि मेरी खामोशी, मर्यादा और व्यवस्था के प्रति सम्मान का फायदा रांची वाले मिस्टर अजय ने उठा लिया, जिन्होंने जनता का तमाशा बनाकर पक्षपात का माहौल फैलाया और मेरी स्टारडम का इस्तेमाल कर खुद फेमस होना चाहा. उन्होंने यह भी कहा, “न्यायिक प्रणाली आखिरकार उस झूठी शिकायत को संभाल लेगी, जो गुप्त उद्देश्यों के लिए दायर की गई थी. माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी और विश्वासघात की कार्यवाही को रोक दिया है.
शिकायत के अनुसार, अजय ने देसी मैजिक नामक फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेत्री के बैंक खाते में 2.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. अमीषा ने हालांकि बाद में फिल्म के साथ काम नहीं किया. उन्होंने 2.50 करोड़ का चेक भेजा, लेकिन वह बाउंस हो गया. जैसा कि समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट किया है, सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2022 में झारखंड में ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी समन के संबंध में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के अपराध के लिए आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. शीर्ष अदालत ने, हालांकि, कहा था कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) के तहत दंडनीय अपराधों के लिए कार्यवाही कानून के अनुसार जारी रह सकती है. झारखंड हाईकोर्ट के 5 मई, 2022 के आदेश के खिलाफ अमीषा द्वारा दायर अपील पर सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश आया.
Also Read: कृष्णा अभिषेक ने उदित नारायण और कुमार शानू की खोली पोल, कहा- 90 के दशक में इन दोनों के म्यूजिक झगड़े काफी…
अमीषा पटेल अनिल शर्मा द्वारा अभिनीत गदर 2 में दिखाई देंगी. फिल्म में सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. गदर 2 संकेत देती है कि कहानी वहीं से शुरू होती है जहां कहानी गदर: एक प्रेम कथा समाप्त हुई थी. गदर 2 अक्षय कुमार की OMG 2 और रणबीर कपूर की एनिमल से भिड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










