कृष्णा अभिषेक ने उदित नारायण और कुमार शानू की खोली पोल, कहा- 90 के दशक में इन दोनों के म्यूजिक झगड़े काफी…

Updated:
विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक ने उदित नारायण और कुमार शानू की खोली पोल, कहा- 90 के दशक में इन दोनों के म्यूजिक झगड़े काफी…

लेटेस्ट एपिसोड में, कपिल शर्मा ने गेस्ट के तौर पर फेमस सिंगर आनंद-मिलिंद, समीर अंजान और उदित नारायण को इनवाइट किया. इसके अलावा शो में इंडियन आइडल प्रतियोगी समीर अली, सयाली कांबले, आशीष कुलकर्णी और इंडियन आइडल विजेता ऋषि सिंह ने भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया.

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में, होस्ट कपिल शर्मा संगीत की दुनिया के दिग्गजों आनंद- मिलिंद, समीर अंजान और उदित नारायण का स्वागत करते हैं. कपिल बोलते हैं, “आनंद- मिलिंद, समीर दो-तीन बार आ चुके हैं, लेकिन उदित सर को इस शो के लिए फ्री पास मिला है. यह हमारा सौभाग्य है कि उदित सर हमसे प्यार करते हैं और जब हम सेट पर नहीं भी होते हैं, तो ये चक्कर लगाकर चले जाते हैं. आगे कपिल मजाक में उदित नारायण से पूछते हैं कि ‘सर आप काफी फिट और हेल्दी हैं, तो कभी-कभी अगर आपको सूट पहनना होता है, तो क्या आप आमतौर पर आदित्य से लेते हैं.’ उदित इससे इनकार करते हैं और कहते हैं, “आदित्य का सूट मुझे फिट नहीं आता, क्योंकि उसके पास बॉडी है, लेकिन मुझे फिट रहने के लिए थोड़ा दौड़ना पड़ता है.”

उदित नारायण से कपिल शर्मा ने किया जबरदस्त मजाक

कपिल उदित से पूछते हैं कि वह घर पर क्या पहनते हैं. जिसपर उदित ने कहा “अरे घर पर तुम मुझे देखकर दंग रह जाओगे, क्योंकि मैं हर समय तौलिया में घूमता हूं.” कपिल ने जवाब दिया, ‘जिस तरह हम आपका म्यूजिक सुनकर खुश होते हैं और आपके घर के आस-पास के पड़ोसी आपको टॉवेल में देखकर खुश होते हैं.’ समीर अंजान कपिल के मजाक पर बोलते हैं, “कपिल आज उदास है, क्योंकि अलका याग्निक शो में नहीं हैं, अन्यथा, जब वह आसपास होती है, तो वह खुश दिखते हैं.” उदित कहते हैं, “अलका से जितना मोहब्बत ये करते हैं… उनसे हम भी नहीं करते हैं.”

कृष्णा अभिषेक ने खोली पोल

आगे कृष्णा अभिषेक ‘डिस्को डांसर’ गाने पर डांस करते हुए स्टेज पर एंट्री करते हैं. कृष्णा खुद को मिथुन चक्रवर्ती के रूप में सभी को दिखाते हैं. कृष्णा उदित नारायण से मजाक करते हुए पूछते हैं, ‘कुमार शानू का गाना कब रिलीज हो रहा है?’ कपिल ने कहा, ‘उन्हें कैसे पता चलेगा?’ कृष्णा फिर अपना पंच जोड़ते हैं और 90 के दशक के संगीतमय झगड़े को याद हुए कहते हैं, ‘जब भी उदितजी का गाना आता था, तब शानू दा भी गाना निकालते थे.’ ये बात सुनकर दर्शक हंसने लगते हैं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 में बिहार की मनीषा रानी ने दुबई के हैंडसम हंक को दिया दिल, कैमरा के सामने कर लिया किस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola