Alpha पर हुई पैसों की बारिश या रही फीकी शुरुआत, ओपनिंग डे के आंकड़े आए सामने
आलिया भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Alpha Box Office Collection Day 1: शिव रावेल की ओर से निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्मित ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स हैं. आइये जानते हैं पहले दिन इसने कितना कलेक्शन किया.
Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्शन ड्रामा वाईआरएफ-स्पाईवर्स सीरीज की अगली कड़ी है और ‘टाइगर’, ‘पठान’ और ‘वॉर’ फिल्मों के बाद आई है. इसमें आलिया एक मिशन पर निकलती है और दुश्मनों का खात्मा करती है. मूवी में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है.
Alpha Box Office Collection: ओपनिंग डे पर अल्फा ने की कितनी कमाई
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार आलिया भट्ट की ‘अल्फा‘ ने ओपनिंग डे पर 7,534 शोज से 9 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10.80 करोड़ तक पहुंच गया है. ओवरसीज मार्केट से 5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन आया, जिसके बाद ‘अल्फा’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 15.80 करोड़ पर पहुंच गया है. ये आंकड़े yrf के हिसाब से काफी सुस्त है.

Taran Adarsh Reviews Alpha: तरण आदर्श ने अल्फा का किया रिव्यू
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का रिव्यू किया. उन्होंने इसे अब तक की YRF Spy Universe की सबसे कमजोर बताया. उन्होंने लिखा कि फिल्म में दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और कुछ बेहतरीन सीक्वेंस जरूर हैं, लेकिन कहानी दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने में सफल नहीं हो पाती. एक चूका हुआ अवसर.
#OneWordReview…#Alpha: WEAK.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2026
Rating: ⭐️½
Weakest film in the #YRFSpyUniverse… Brilliant action set pieces, stunning visuals, and a few well-executed sequences, but the writing simply doesn't connect… Missed opportunity! #AlphaReview
When you walk into the auditorium to… pic.twitter.com/tdisHgGY1J
Taran Says Alpha Reminds Dhurandhar: तरण बोले- अल्फा देखकर धुरंधर की आती है याद
उन्होंने आगे लिखा, ”जब आप अल्फा देखने के लिए सिनेमा हॉल में जाते हैं, तो धुरंधर की दो फिल्मों की याद आना लाजिमी है… उन फिल्मों ने देशभक्ति पर आधारित जासूसी थ्रिलर फिल्मों के लिए एक नया लेवल सेट किया. निर्देशक शिवरावेल के पास एक कॉन्सेप्ट था, लेकिन उसकी प्रस्तुति काफी हद तक वेस्टर्न स्टाइल की लगती है. इसी वजह से दर्शकों के लिए कहानी और किरदारों से जुड़ना मुश्किल हो जाता है. आलिया भट्ट ने कड़ी मेहनत की है, लेकिन इस तरह की भूमिका में वह बेमेल लगती हैं… शरवरी को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला. अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया.”
यह भी पढ़ें-बिहार-झारखंड में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ हिट या फेल, टिकट सेल्स ने खोली पोल, इन थिएटर्स में लगी है फिल्म
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








