Alpha: पास या फेल? 7–8 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान, क्या YRF की पठान और वॉर 2 से होगा मुकाबला?
फिल्म ‘अल्फा’ की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम
Alpha Collection Day 1 Early Report: फिल्म ‘अल्फा’ की पहले दिन की कमाई को लेकर शुरुआती रिपोर्ट में 7–8 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों से काफी पीछे रह सकती है.
Alpha Box Office Collection Day 1 Early Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘अल्फा’ आज यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित, अल्फा में शरवरी और अनिल कपूर के साथ बॉबी देओल भी हैं. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स (एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2) की सफलता को देखते हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अल्फा से काफी उम्मीदें लगाई गई हैं. कलेक्शन के अर्ली रिपोर्ट आ चुके हैं.
Alpha Box Office Collection: पहले दिन की कमाई का अनुमान
रिपोर्ट्स और Sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ‘अल्फा’ भारत में पहले दिन लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग कर सकती है.हालांकि फाइनल नंबर्स तो रात तक आएंगे. अगर आलिया के पिछले प्रोजेक्ट ‘जिगरा’ से तुलना करें तो ‘अल्फा’ बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है. जिगरा ने रिलीज के दिन करीब 4.55 करोड़ रुपये कमाए थे.
YRF Spy Universe Comparison: अल्फा बनाम वाईआरएफ की फिल्में
अगर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों से तुलना करें तो ‘अल्फा’ अभी काफी पीछे नजर आती है-
- पठान – 67.2 करोड़ रुपये
- वॉर 2 – 52 करोड़ रुपये
- वॉर – 53.35 करोड़ रुपये
- टाइगर 3 – 44.5 करोड़ रुपये
- टाइगर जिंदा है – 34.1 करोड़ रुपये
- एक था टाइगर -32.93 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों को देखते हुए साफ है कि ‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म साबित हो सकती है.
Alpha Competition: वेलकम टू द जंगल और बेबी डू और बेबी डू डाई डू से टक्कर
फिल्म की रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही बड़ी फिल्मों की पकड़ बनी हुई है. वेलकम टू द जंगल अभी भी अच्छा बिजनेस कर रही है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. इसके अलावा फिल्म को टक्कर मिल रही है बेबी डू डाई डू से भी जो एक क्राइम थ्रिलर है.
यह भी पढ़ें- आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?
यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








