Alia Bhatt ने शादी के 2 साल बाद बदला अपना सरनेम, कपिल शर्मा के शो पर सरेआम बोलीं 'मैं हूं आलिया…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2024 5:01 PM
Alia Bhatt और रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों एक्टर्स ने उसी साल अपनी बेटी राहा का भी स्वागत किया. अब दो साल बाद आलिया भट्ट ने अपना सरनेम बदल लिया है. इसका खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर किया.
Alia Bhatt और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर और पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. दोनों एक्टर्स अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के बाद साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे. उसी साल दोनों ने अपनी बेबी गर्ल ‘राहा’ का स्वागत किया था. अब शादी के 2 साल बाद आलिया भट्ट ने अपना सरनेम बदल लिया है. इस बात का खुलासा उन्होंने कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 2’ के दौरान किया. उन्होंने बताया कि अब उनका नाम आलिया भट्ट नहीं आलिया भट्ट कपूर है.
आलिया भट्ट ने अपना सरनेम बदला
आलिया भट्ट कपिल शर्मा के शो पर जिगरा के प्रमोशन के लिए पूरी जिगरा की टीम के साथ पहुंची थीं, जिसमें वेदांग रैना, प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद थे. यहां, जब गुत्थी बनी सुनील ग्रोवर ने उनसे सवाल किया कि, “तो आप हैं आलिया भट्ट.” जिसपर आलिया भट्ट ने कहा “नहीं मैं हूं आलिया भट्ट कपूर.”
Also Read: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने खरीदी 8 करोड़ की लग्जरी कार, देखें PHOTO
आलिया भट्ट के फिल्म जिगरा के बारे में
आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर फिल्म जिगरा का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट के अलग अवतार देखने को मिलेगा. इस फिल्म में आलिया भट्ट सत्या का किरदार निभा रही हैं, जो अपने छोटे भाई (वेदांग रैना) की रक्षा के लिए हर मुश्किलों का सामना करती है. फिल्म का निर्देशन वसन बाला कर रहे हैं. जिगरा 11 अक्टूबर को थियेटर्स में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










