Jigra: 'इक कुड़ी' के बाद 'चल कुड़ीए' के लिए साथ आए दिलजीत-आलिया भट्ट, फिल्म के पहले ट्रैक का टीजर रिलीज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2024 3:56 PM

विज्ञापन

Jigra फिल्म के पहले ट्रैक का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें 8 साल बाद दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगे. इस ट्रैक का टाइटल चल कुड़िए है. इससे पहले वह उड़ता पंजाब के गाने इक कुड़ी में साथ दिखें थे.

विज्ञापन

Jigra: आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के 8 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की थी. अब आलिया ने फिल्म का पहला ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल ‘चल कुड़िए’ है. यानी अब आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ इक कुड़ी के बाद चल कुड़िए के लिए एक साथ नजर आएंगे.

जिगरा के पहले ट्रैक का टीजर

जिगरा के इस पहले ट्रैक के टीजर को देखकर लगता है कि यह गाना फिल्म के आलिया भट्ट के किरदार सत्या के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए दिए जाने वाले हिम्मत पर आधारित है. इस टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा कि, “यह जल्द ही आपका होगा. #चल कुड़िए.

Also Read: Jigra: उड़ता पंजाब के 8 साल बाद आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ, फैंस ने कहा ‘पंजाबी आ गए ओए’

जिगरा फिल्म के बारे में

जिगरा आलिया भट्ट की पहली एक्शन फिल्म है, जिसे एलकार फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. फिल्म आलिया भट्ट का किरदार सत्या का है, जिसके माता पिता अब इस दुनिया में नहीं, उसके पास सिर्फ उसका भाई है, जिसकी रक्षा करने के लिए वह हर मुश्किलों का सामना करने को तैयार है. फिल्म में सत्या के भाई का किरदार वेदंग रैना निभा रहे हैं. जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Jigra Teaser: फिल्म का टीजर देख कर भी मिस कर दी होंगी ये 4 बड़ी डेटेल्स,जो बना सकती हैं फिल्म को बड़ी ब्लाकबस्टर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola