ऐश्वर्या – अभिषेक के तलाक की चर्चा के बीच खबरों में आया ये शख्स, ट्रोल होने पर कहा- मैंने कभी फायदा नहीं उठाया

Updated:
विज्ञापन
aishwarya rai

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की चर्चा के बीच एक शख्स सुर्खियों में आ गया है. इस शख्स को कुछ दिन पहले श्वेता बच्चन ने फूलों का गुलदस्ता भेजा था. जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया. अब उस शख्स ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग पहुंचे थे, तब से ही उनके बीच रिश्ते खराब होने की बातें आनी लगी. अब इन सबके बीच ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय का एक पोस्ट चर्चा में आ गया. श्रीमा की शादी एक्ट्रेस के भाई आदित्य राय से हुई है. उस पोस्ट में क्या है, आपको बताते हैं.

क्या है मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की ननद श्वेता नंदा ने श्रीमा राय के जन्मदिन पर उनके लिए फूलों के गुदलस्ता भेजा था. श्रीमा ने श्वेता को इसके लिए शुक्रिया कहा और तसवीरें शेयर की. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बातें होने लगी कि श्रीमा अपनी भाभी ऐश्वर्या के लिए कुछ पोस्ट क्यों नहीं करती. इसके बाद श्रीमा ने कहा कि अगर वह एक्ट्रेस की फोटो देखना चाहते हैं तो उनके अकाउंट पर जाएं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा कि वह अपनी भाभी से जलती है. अब श्रीमा ने एक पोस्ट लिखा है.

श्रीमा राय ने क्या कहा?

श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मेरा जन्मदिन 21 नवंबर को था और इसके लिए मुझे फूल भेजे गए. मैंने सभी का शुक्रिया अदा किया. ब्लॉगर/ कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले मैं एक बैंकर थी. इसके अलावा मैं ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 भी रह चुकी हूं. साल 2017 के बाद मैं ब्लॉगर बनी. मैंने कभी भी किसी का नाम अपने बिजनेस के लिए इस्तेमाल नहीं किया है. मैं ये सब इसलिए बता रही हूं क्योंकि ये फैक्ट्स हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना करियर खुद के दम पर बनाया है.

Also Read- Abhishek Bachchan से तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने हटा दिया ‘बच्चन’ सरनेम? VIDEO देखकर आप भी जान जाएंगे

Also Read- ‘अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना…’, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का रिव्यू करते हुए बिग बी ने ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola