Adipurush Review: रिलीज हुई प्रभास-कृति की 'आदिपुरुष', देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म,ऐसा है पब्लिक रिएक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2023 2:29 PM
Adipurush Review: 'आदिपुरुष' फिल्म 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है. सुबह से ही प्रभास के फैंस सिनेमाघरों के बाहर जमा दिखे. ट्विटर पर प्रभास ट्रेंड कर रहे है और मूवीज के रिव्यूज आने शुरू हो गए है.
Adipurush Review: एक लंबे इंतजार के बाद आज सिनेमाघरों में ‘आदिपुरुष‘ रिलीज हो गई. ओम राउत की फिल्म में प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई है. जबकि कृति सेनन माता सीता, सनी सिंह लक्ष्मण औऱ सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है. भारत और विदेशों में जैसे ही फिल्म का प्रीमियर शुरू हुआ, यूजर्स ने आदिपुरुष के बारे में कमेंट कर सोशल मीडिया पर ट्वीट की बौछार कर दी. फिल्म को सुबह से ही रिव्यू मिलने लगे है.
‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज
‘आदिपुरुष’ फिल्म 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है. सुबह से ही प्रभास के फैंस सिनेमाघरों के बाहर जमा दिखे. ट्विटर पर प्रभास ट्रेंड कर रहे है और मूवीज के रिव्यूज आने शुरू हो गए है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आदिपुरुष अच्छी फिल्म है. 3डी प्रभाव बहुत बढ़िया हैं. प्रभास और कृति सेनन ने बहुत अच्छा काम किया है. गाने बहुत अच्छे हैं. क्लाइमेक्स सीन के दौरान वीएफएक्स खराब है. बड़े पर्दे पर फिल्म जरूर देखें.
#Adipurush Superb Film 🔥 Full & Full Goosebumps Scenes With A Great BGM 💥 #Prabhas Acting Fantastic 👌 Other Castings Are Done Well 👏 Songs Are Big Plus 👍 VFX Is Not Good, This Movie Needs A Better VFX 😬 OVERALL A BLOCKBUSTER FILM 🔥 pic.twitter.com/aOK3uYfEmm
— S A I K I N G (@SaiKingTweetz) June 16, 2023
https://twitter.com/Kshatriyakul_/status/1669507521441312768
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आदिपुरुष शानदार फिल्म. प्रभास का अभिनय शानदार. अन्य कास्टिंग अच्छी तरह से किए गए है. गाने बड़े प्लस हैं. वीएफएक्स अच्छा नहीं है, इस फिल्म को एक बेहतर वीएफएक्स की जरूरत है. कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म. ट्विटर यूजर वेंकी रिव्यूज ने लिखा, आदिपुरुष कुल मिलाकर रामायणम की एक रीटेलिंग है, जिसमें पहला हाफ आशाजनक था, लेकिन दूसरे हाफ में सपाट हो जाता है और अंत में थकाऊ हो जाता है! एक यूजर ने लिखा, शानदार दूसरा हाफ. प्रभास और कृति का शानदार प्रदर्शन. सैफ रावण के रूप में भयानक हैं, वह क्रूर हैं और कोई भी इस भूमिका को पूरा नहीं कर सकता है.
#Adipurush Overall a retelling of the Ramayanam that had a promising 1st half but falls flat in the 2nd half and ends up being tiresome towards the end!
The first half focused on the drama which worked, but the 2nd half didn’t have much other than a prolonged climax fight with…
— Venky Reviews (@venkyreviews) June 15, 2023
Superb 2nd half. Fantastic performances from #Prabhas and @kritisanon as Raghavudu and Janaki. Hanuma,Sugriva, Lakshmana supports and conquers Lanka. #Saif is terrific as Ravana, He is ferocious and no one can fulfill this role. Kudos to @omraut#Adipurush #JaiShreeRam pic.twitter.com/x2Hvx7A2ve
— Sai Suraj (@saisuraj143) June 15, 2023
आदिपुरुष को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है. इन भाषाओं के साथ ही इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया गया है. इसे U/A सर्टिफिकेट दिया गया है और इसका रनटाइम 2 घंटे 59 मिनट है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष की हिंदी में अनुमानित ओपनिंग 25 से 30 करोड़ के बीच होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










