Adipurush OTT Release: ओटीटी पर कब-कहां देख सकते है प्रभास की 'आदिपुरुष',मेकर्स ने की इतने करोड़ की तगड़ी डील!
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2023 7:37 AM
आदिपुरुष ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है. ओम राउत द्वारा निर्देशित मूवी को लेकर काफी क्रेज है. मूवी आज रिलीज हो गई है. वहीं, इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आ गई है.
Adipurush OTT Release: साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान-स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष‘ आज लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है. ट्विटर पर प्रभास और फिल्म ट्रेंड कर रहा है. अब खबर है कि फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के 52 दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपए की डील साइन की है.
पहले दिन कितना कमाएगी आदिपुरुष?
आदिपुरुष ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है. ओम राउत द्वारा निर्देशित मूवी को लेकर काफी क्रेज है. इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स बेच दिए हैं. यानी अब यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमाई करेगी.
इतने करोड़ की हुई है डील
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए 250 करोड़ रुपये की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ की है. 52 दिन बाद अगर आपके पास अमेजॉन का सब्सक्रिप्शन है, तो आप फ्री में इसे देख सकते है. वहीं, फिल्म ने म्यूजिक, सैटेलाइट और अन्य डिजिटल राइट्स की बिक्री से 432 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. फिल्म का बजट 500 करोड़ है.
Also Read: Adipurush: हनुमान जी के बगल वाली सीट बुक करने के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम? सामने आया अब पूरा सच
आदिपुरुष साल की सबसे बड़ी रिलीज होने की संभावना है. अब तक, इसे हिंदी में कम से कम 4,000 स्क्रीन और सभी भाषाओं में 6,200 स्क्रीन पर रिलीज़ करने की उम्मीद है. जबकि फिल्म 2डी और 3डी में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर कृति ने एक कहा कि वह आदिपुरुष में राघव (राम) की भूमिका निभाने वाले प्रभास के अलावा किसी और की कल्पना नहीं कर सकती है, क्योंकि अभिनेता के शांत व्यवहार और बेहतरीन एक्टिंग स्कील्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










