Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप सभी ने इस पूरे मामले को…

Updated:
विज्ञापन
Abhishek Bachchan on separation rumours from Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan on separation rumours from Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक की अफवाहों से फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब एक्टर ने इसपर बात की, जिसे जानकर उनके चाहने वाले राहत की सांस लेंगे.

विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच तलाक को लेकर अफवाहें तेज हो गई है. बीते दिन जूनियर बच्चन का एक डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर ऐश्वर्या संग तलाक को लेकर बात कह रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से कपल के तलाक की खबरें आने शुरू हो गई है. फैंस इसे लेकर काफी परेशान है. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरों से उनके फैंस चितिंत है. अब जाकर इसपर एक्टर ने बात की और सच्चाई बताई. बॉलीवुड यूके मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”मुझे इस बारे में आप सभी से कुछ नहीं कहना है. आप सभी ने इस पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और इस ये दुख की बात है. मैं समझता हूं आप लोगों ने ऐसा क्यों कहा. आपको कुछ स्टोरीज फाइल करनी होगी. इट्स ओके, हम सेलेब्स है और हमें इसे स्वीकार करना होगा.”

Also Read- ‘मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे…’, अभिषेक बच्चन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, जानें पूरा सच

Also Read- Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया ये काम, उठने लगे सवाल

Also Read- तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, यूजर्स बोले- सबका मुंह बंद कर दिया

अभिषेक बच्चन ने फ्लॉन्ट की अपनी शादी की रिंग

अभिषेक बच्चन ने इसके साथ ही अपनी शादी की रिंग प्लॉन्ट की और कहा, ”अभी भी मैरिड हूं, सॉरी.” गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या नहीं आई थी. एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी में शामिल हुई थी. इसके अलावा पैपराजी के सामने भी वो बच्चन परिवार के साथ नहीं दिखी थी. जिसके बाद फैंस अलग-अलग कयास लगाने लगे थे. फिलहाल जूनियर बच्चन की बातों से फैंस राहत की सांस लेंगे, कि उनके बीच सबकुछ ठीक है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola