‘मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे…’, अभिषेक बच्चन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, जानें पूरा सच

Updated:
विज्ञापन

Aishwarya Rai and abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जो एक्टर कह रहे हैं, उसे सुनकर फैंस चौंक गए है. हालांकि वीडियो में सच्चाई कितनी है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसी खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही है. कपल तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पर्सनल लाइफ में दिक्कतें आ रही है और दोनों तलाक लेने वाले हैं. हालांकि इसपर ना तो अभिषेक और ना ही एक्ट्रेस ने कुछ भी कहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जूनियर बच्चन एक्ट्रेस संग तलाक को लेकर बात करते दिखे.

विज्ञापन

‘मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे…’

अभिषेक बच्चन का एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो को aishwaryaraireall नाम के इंस्टा पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर कहते हैं मैंने और ऐश्वर्या ने इस जुलाई में तलाक लेने का फैसला लिया है. आगे एक्टर कहते हैं, ये फैसला हमने आराध्या की खातिर लिया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मुझे नहीं पता कि वीडियो कितना सच है या मनगढ़ंत. आए दिन कुछ ना कुछ अफवाह फैलती रहती है, लेकिन दोनों में से कुछ नहीं कहा है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

Also Read- Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया ये काम, उठने लगे सवाल

Also Read- तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, यूजर्स बोले- सबका मुंह बंद कर दिया

जानिए कितनी सच्चाई है वीडियो में

अभिषेक बच्चन के इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, फैंस जानना चाहते हैं. हालांकि फैंस को बता दें कि ये डीपफेक वीडियो है. वीडियो में आप अगर ध्यान से देखते हैं तो आपको एक्टर के लिप-सिंकिंग से मैच नहीं करता दिखेगा. इसके अलावा वीडियो में जो आवाज का इस्तेमाल किया गया है, वो एआई तकनीक से बनाया गया है. वहीं, लोग ऐसे मॉर्फ्ड वीडियो पर अपना गुस्सा जता रहे हैं. साथ ही ऐसे वीडियो बनाने वालों पर नाराजगी जता रहे हैं. बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट, काजोल, रशिमका मंदाना सहित कई स्टार्स का डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola