Ira Khan Engagement: पिता आमिर खान को डांस करते देख खुशी से चिल्लाने लगी आयरा खान, वीडियो हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन
Ira Khan Engagement: पिता आमिर खान को डांस करते देख खुशी से चिल्लाने लगी आयरा खान, वीडियो हो रहा वायरल

आयरा खान और नूपुर शिखरे के इंगेजमेंट पार्टी में आमिर खान खूब नाचे. आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे की खुशी साफ दिख रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के लिए 18 नवंबर का दिन बहुत खास रहा. आमिर की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई कर ली. सगाई की तसवीरें धीरे-धीरे सामने आ रही है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट खुशी से झूमते दिख रहे है. उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे है.

बेटी की सगाई में जमकर नाचे आमिर खान

आयरा खान और नूपुर शिखरे के इंगेजमेंट पार्टी में उनके परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए. विरल भयानी ने आमिर खान का एक वीडियो पोस्ट किया है. आमिर अपनी बेटी आयरा की सगाई में पापा कहते है गाने पर डांस करते दिख रहे है. ये गाना उनकी फिल्म कयामत से कयामत तक का है.

आमिर खान की खुशी

वीडियो में आमिर खान डांस करते दिख रहे है तो उनकी बेटी आयरा खान उन्हें चियर कर रही है. आयरा के हाथ में ग्लास है और वो बेहद खुश लग रही है. इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे है. एख मीडिया यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह मुबारक हो. एक और यूजर ने लिखा, आमिर खान को पहचान नहीं पाया. एक और यूजर ने लिखा, आयरा प्यारी लग रही है.

फिल्मों से ब्रेक ले रहे आमिर खान

आमिर खान फिल्मों से ब्रेक ले रहे है. हाल ही में एक्टर ने एक चैट शो में कहा, मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं, अपने परिवार के साथ, अपनी मां के साथ, अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं. मुझे लगता है कि मुझे छुट्टी लेनी चाहिए औऱ लाइफ को एक अलग तरीके से अनुभव करना चाहिए. मैं अगले साल का इंतजार कर रहा हूं, डेढ़ साल जिसमें मैं एक एक्टर के रूप में काम नहीं कर रहा हूं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola