इस फिल्म में एकबार फिर शाहरुख संग नजर आयेंगी कैटरीना-अनुष्का
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2017 1:30 PM
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले काफी दिनों से निर्देशक आनंद एल राय की आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में किंग खान बौने का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म एकबार फिर चर्चा में आ गई है क्योंकि फिल्म की लीड हीरोइनोंकी तलाश पूरी हो गई है. शाहरुख इस फिल्म में ‘जब तक है […]
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले काफी दिनों से निर्देशक आनंद एल राय की आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में किंग खान बौने का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म एकबार फिर चर्चा में आ गई है क्योंकि फिल्म की लीड हीरोइनोंकी तलाश पूरी हो गई है. शाहरुख इस फिल्म में ‘जब तक है जान’ फिल्म की अपनी सह-अभिनेत्रियों कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं.
शाहरुख के साथ राय की फिल्म की घोषणा किये जाने के बाद से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. इस साल की शुरुआत में कैटरीना के फिल्म से जुडने के बाद फिल्म में दूसरी मुख्य अभिनेत्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था. इस फिल्म का निर्माण ‘रेड चिलीज इंटरटेनमेंट’ और ‘कलर्स येलो प्रोडक्शन’ कर रही है. निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म में अनुष्का को लेने की पुष्टि की है.
आनंद एल रॉय की फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे शाहरुख खान
राय ने एक बयान में बताया, ‘अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना के साथ अनुष्का के आने से उत्साहित हूं. मेरी पहली मुलाकात से वह चरित्र से जुड़ गयी थी. इस भूमिका की तैयारी में मिलने वाली चुनौतियों को लेकर वह काफी उत्साहित हैं.’
उन्होंने बताया, ‘इस तरह की जटिल भूमिका निभाने के लिए अपने करियर के इस मुकाम पर वह बहुत ज्यादा तैयार हैं. हम उनके लुक पर काम कर रहे हैं और फिल्म की तैयारी में लगे हैं.’ यह फिल्म 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










