''ट्यूबलाइट'' का प्रचार करने भारत आयेंगी चीनी अभिनेत्री झू झू

मुंबई : चीनी अभिनेत्री झू झू अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रचार करने भारत आयेंगी. कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ झू झू अहम भूमिका में हैं. इस बारे में कबीर ने बताया, अभिनेत्रियों ने मेरी फिल्मों में हमेशा ही दमदार भूमिका निभायी है. झू झू ने इस फिल्म […]
मुंबई : चीनी अभिनेत्री झू झू अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रचार करने भारत आयेंगी. कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ झू झू अहम भूमिका में हैं.
इस बारे में कबीर ने बताया, अभिनेत्रियों ने मेरी फिल्मों में हमेशा ही दमदार भूमिका निभायी है. झू झू ने इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है लेकिन हम इसके बारे में अभी ज्यादा बात नहीं कर सकते हैं. वह फिल्म के प्रचार के लिए भारत आ रही हैं, लेकिन अभी इसका विस्तृत कार्यक्रम नहीं बना है.
यह भी : ‘ट्यूबलाइट’ में सोहेल खान ने खुद को और सलमान को लेकर किये कई दिलचस्प खुलासे
‘पीके’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के चीन में अच्छा व्यापार करने के साथ ही ‘ट्यूबलाइट’ के निर्माता भी इस फिल्म को वहां रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.
कबीर ने कहा, जब भारतीय फिल्मों को वहां रिलीज करने की बात आती है तो चीन का बाजार बिल्कुल अलग हो जाता है. पहले उनको फिल्म दिखायी जाती है फिर उन्हें अगर यह पसंद आती है तो वे लोग इसे पास करते हैं. उन्होंने फिल्म के रिलीज को लेकर कुछ दिशा निर्देश तय किये हैं.
यह भी : कबीर खान ने ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान खान के किरदार को लेकर किया दिलचस्प खुलासा!
‘ट्यूबलाइट’ 2015 की फिल्म ‘लिटिल बॉय’ का भारतीय रूपांतरण है, लेकिन ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक का कहना है कि इसको भारतीय भावना व दृष्टिकोण के अनुसार बनाया गया है.
इस फिल्म में सलमान के अलावा सोहेल खान, ओम पुरी भी हैं, इसके साथ ही शाहरुख खान भी एक कैमियो रोल में नजर आयेंगे. ‘ट्यूबलाइट’ ईद पर रिलीज होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




