ePaper

‘मुबारकां'' का फर्स्‍ट पोस्‍टर रिलीज: कॉमेड अंदाज में नजर आये चाचा-भतीजा, देखें तस्‍वीर

Updated at : 22 May 2017 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
‘मुबारकां'' का फर्स्‍ट पोस्‍टर रिलीज: कॉमेड अंदाज में नजर आये चाचा-भतीजा, देखें तस्‍वीर

नयी दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया. फिल्म में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पहली बार बडे पर्दे पर नजर आयेंगे. अर्जुन फिल्म में दो किरदार निभाते दिखेंगे, जिनमें से एक में वह पगडी बांधे नजर आएंगे. इस पोस्टर में अर्जुन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया. फिल्म में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पहली बार बडे पर्दे पर नजर आयेंगे. अर्जुन फिल्म में दो किरदार निभाते दिखेंगे, जिनमें से एक में वह पगडी बांधे नजर आएंगे. इस पोस्टर में अर्जुन के दोनों किरदार अनिल कपूर को गोद में लिए दिख रहे हैं.

अर्जुन ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘जब अनिल कपूर और मैं एक साथ हों तो दोहरा पागलपन और दोहरा मजा निश्चित है.’ ‘मुबारकां’ में अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा और राहुल देव भी हैं. फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी ने किया है और निर्माण ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन’ ने किया है.

अनिल कपूर की बेटी एवं अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया. ‘मुबारकां’ के 28 जुलाई 2017 को बडे पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है.

अर्जुन पहली बार सरदार के किरदार में दिखेंगे. इससे पहले वो फिल्‍म ‘औरंगजेब’ में डबल रोल निभा चुके हैं. फिल्‍म में वे अर्जुन के चाचा के ही किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म में पंजाबी भाषा का भरपूर इस्‍तेमाल किया गया है और फिल्‍म की शूटिंग चंडीगढ़ में की गई है. बाकी शूटिंग लंदन में हुई है. अर्जुन इस फिल्म में अनिल कपूर संग काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ रिलीज हो चुकी है. फिल्‍म युवा लेखक चेतन भगत के उपन्‍यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है. इस फिल्‍म में वे एक बिहारी लड़के माधव झा का किरदार निभा रहे हैं. फिल्‍म में श्रद्धा कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola