ePaper

मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका चौहान की कार हादसे में मौत

Updated at : 29 Apr 2017 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका चौहान की कार हादसे में मौत

कोलकाता : एक भीषण कार हादसे में मॉडल,वीजे और एक्ट्रेस सोनिका चौहान की मौत हो गयी है. शनिवार सुबह लगभग पांच बजे हुए इस हादसे में प्रसिद्ध बांग्ला टीवी कलाकार विक्रम चटर्जी भी घायल हुए हैं. कार विक्रम ही चला रहे थे. गौरतलब है कि सोनिका टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी प्राइम को होस्ट भी करती […]

विज्ञापन

कोलकाता : एक भीषण कार हादसे में मॉडल,वीजे और एक्ट्रेस सोनिका चौहान की मौत हो गयी है. शनिवार सुबह लगभग पांच बजे हुए इस हादसे में प्रसिद्ध बांग्ला टीवी कलाकार विक्रम चटर्जी भी घायल हुए हैं. कार विक्रम ही चला रहे थे.

गौरतलब है कि सोनिका टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी प्राइम को होस्ट भी करती थी. एक्सीडेंट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही सोनिका की मौत हो गयी.

टीवीकलाकार विक्रम चटर्जी अपनी सफेद रंग की टोयोटा कोरोला ऑल्टिस कार को खुद चला रहे थे, लेकिन अचानक रासबिहारी एवेन्यु के पास वह गाड़ी पर से संतुलन खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से जा टकरायी. घटना के बाद दोनों को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनिकाको मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरी तरफ विक्रम को गंभीर चोटें आयी हैं. वह अभी आईसीयू में भरती हैं.

बताया जाता है कि विक्रम काफी तेज गति से कार चला रहे थे. एक्सीडेंट के बाद कार के एयरबैग सही से नहीं खुले, जिस वजह से दोनों को गंभीर चोटें आयीं. फिलहाल एक्सीडेंट के सही कारणोंको जानने के लिए पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola