ePaper

अज़ान विवाद: सोनू निगम ने किया ट्वीट- आगे देखें और आगे बढें...

Updated at : 26 Apr 2017 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
अज़ान विवाद: सोनू निगम ने किया ट्वीट- आगे देखें और आगे बढें...

मुंबई: बॉलीवुड पार्श्व गायक सोनू निगम, जो धार्मिक उपदेशों के लिए लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाने की वजह से विवादों में घिर गए थे, उनका कहना है कि लोगों को अब उस पर बात करना बंद कर आगे बढना चाहिए. गायक ने ट्विटर पर लिखा कि मामले को अब और तूल देने की […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड पार्श्व गायक सोनू निगम, जो धार्मिक उपदेशों के लिए लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाने की वजह से विवादों में घिर गए थे, उनका कहना है कि लोगों को अब उस पर बात करना बंद कर आगे बढना चाहिए. गायक ने ट्विटर पर लिखा कि मामले को अब और तूल देने की जरुरत नहीं है.

‘अज़ान’ वाले बयान से लेकर सोनू निगम के ‘सिर मुंडवाने’ तक… 9 बड़ी बातें

सोनू निगम ने ट्वीट किया, ‘दोस्तों, मेरे पक्ष या विपक्ष में, सहमति या असहमति में. मामले को और तूल देने की जरुरत नहीं है. भविष्य की ओर देखें और आगे बढें. दुआएं …’ गायक ने सिलसिलेवार ट्वीट में धार्मिक उपदेशों के लिए लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल को गुंडागर्दी करार दिया था जिसके बाद कोलकता के मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था.

सोनू ने हाल ही में अजान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola