धोखा बर्दाश्‍त नहीं, सलमान खान ने बॉडीगार्ड्स को नौकरी से निकाला!

Updated at : 26 Apr 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
धोखा बर्दाश्‍त नहीं, सलमान खान ने बॉडीगार्ड्स को नौकरी से निकाला!

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान यूं तो खुद से जुड़े लोगों का खूब ख्‍याल रखते हैं, लेकिन अगर कोई उन्‍हें धोखा दे दे तो वे उसे कभी माफ भी नहीं करते. हाल ही में कुछ ऐसा ही वाक्‍या सामने आया है. खबर है कि सलमान ने अपने तीन बॉडीगार्ड्स का नौकरी से निकाल दिया है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान यूं तो खुद से जुड़े लोगों का खूब ख्‍याल रखते हैं, लेकिन अगर कोई उन्‍हें धोखा दे दे तो वे उसे कभी माफ भी नहीं करते. हाल ही में कुछ ऐसा ही वाक्‍या सामने आया है. खबर है कि सलमान ने अपने तीन बॉडीगार्ड्स का नौकरी से निकाल दिया है. इन बॉडीगार्ड्स पर सलमान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप है.

ZOOMTV.com के अनुसार सलमान को जैसे ही पता चला कि उनके पीठ पीछे ऐसा हो रहा है, उन्‍होंने गार्ड्स को निकाल दिया. खबर के मुताबिक उनके बॉडीगार्ड्स उनसे जुड़ी बातों को लीक किया करते थे, जिसके कारण मीडिया में सलमान से जुड़ी कई अफवाहें उड़ा करती थीं.

बता दें कि इससे पहले सलमान अपने 14 साल पुराने मैनेजर को भी निकाल चुके हैं. हाल ही में खबरें थी कि सलमान और यूलिया वंतूर की जमकर लड़ाई हुई है. दोनों के बीच झगड़े का कारण ‘द दबंग’ टूर को बताया जा रहा है. दरअसल यूलिया ‘द दबंग’ टूर में गाना गाना चाहती थीं, लेकिन सलमान ने उन्‍हें ऐसा करने से मना कर दिया.

सलमान की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो खबर है कि सलमान जल्‍द ही शो ‘दस का दम’ को फिर से होस्‍ट करते नजर आयेंगे. 8 साल पहले सलमान ने इसी शो से होस्टिंग में डेब्‍यू किया था. सलमान ‘बिग बॉस’ के कई सीजन को होस्‍ट कर चुके हैं.

सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्‍म का पोस्‍टर रिलीज हुआ था. फिल्‍म में सलमान के अलावा चीनी अभिनेत्री झू झू और सोहेल खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके अलावा सलमान फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola