अनुष्‍का की ‘फिल्लौरी'' की अच्‍छी शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2017 4:46 PM

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित ‘फिल्लौरी’ फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ उनकी होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ने नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन 4.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे पहले अनुष्‍का की फिल्‍म ‘एनएच 10’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 3.35 […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित ‘फिल्लौरी’ फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ उनकी होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ने नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन 4.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे पहले अनुष्‍का की फिल्‍म ‘एनएच 10’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

इस फिल्म में पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ के अभिनेता सूरज शर्मा के अलावा अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन अंशई लाल ने किया है. कुल आमदनी में से उत्तर भारत में ‘फिल्लौरी’ ने 52 प्रतिशत की कमाई की है.

निर्माता फॉक्स स्टार के सीईओ निर्माता विजय सिंह और क्लीन स्लेट फिल्मस के करनेश शर्मा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि ‘फिल्लौरी’ एक अच्छी अवधारणा की फिल्म है और हम खुश हैं कि पहले दिन में इसने इतनी कमाई की. इस फिल्म की अच्छी सराहना हुयी है और आज इसके व्यापार में बढोतरी होने की संभावना है.

उन्होंने कहा, ‘यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और सप्ताहंत में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह उपयुक्त है.’ करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने केवल सेटेलाइट और संगीत अधिकारों से 12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola