ePaper

सोशल मीडिया पर ''टाइगर जिंदा है'' की तस्‍वीरें वायरल, कैटरीना कैफ की पहली झलक...

Updated at : 21 Mar 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ''टाइगर जिंदा है'' की तस्‍वीरें वायरल, कैटरीना कैफ की पहली झलक...

सलमान खान और कैटरीना कैफ इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों आस्‍ट्रेलिया में फिल्‍म की शूटिंग में बिजी है. हाल ही में कैटरीना की सेट की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल कैटरीना की यह तस्‍वीर […]

विज्ञापन

सलमान खान और कैटरीना कैफ इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों आस्‍ट्रेलिया में फिल्‍म की शूटिंग में बिजी है. हाल ही में कैटरीना की सेट की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

दरअसल कैटरीना की यह तस्‍वीर उनके ट्रेनर रेजा कटनी ने शेयर की है. कैटरीना तस्‍वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सलमान और कैटरीना की जोड़ी आखिरी बार साल 2012 की फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ में देखने को मिली थी. ‘टाइगर जिंदा है’ में दोनों का एकसाथ आना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

‘टाइगर जिंदा है’ का यह पहला शेड्यूल है. खबरों की मानें तो कैटरीना एक रोमांटिक गाने की शूटिंग कर चुकी हैं. कैटरीना इनदिनों बैक इंजरी से परेशान है जो उन्‍हें फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ के सेट पर लगी थी. कहा जा रहा है कि इसी वजह से सलमान ने मेकर्स से रिक्‍वेस्‍ट की थी कि पहले फिल्‍म के एक्‍शन सीन शूट कर लिये जायें.

https://www.instagram.com/p/BR3LBXcB2JA/

बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्‍म में भेडियों के साथ खतरनाक स्‍टंट करते नजर आयेंगे. दरअसल मेकर्स इस फिल्‍म को इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड टच देना चाहते हैं. फिल्‍म में सलमान का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा.

https://www.instagram.com/p/BR4uNdDD4Ay/

भेडियों के साथ सलमान की लडाई वाला सीन आस्‍ट्रेलिया के बर्फीले जंगलों में फिल्‍माये जायेंगे. सूत्रों के अनुसार मेकर्स ने इस फिल्म में एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ करने के लिए डार्क नाइट के एक्शन डायरेक्टर टॉम स्रूथर्स को चुना है.

https://www.instagram.com/p/BR4vRcbgQhV/

अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म का निर्देशन आदित्‍य चोपड़ा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola